- विनोद मिश्रा
बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर “महासम्पर्क अभियान” के अंतर्गत पैलानी मंडल की कार्यसमिति” की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें संगठन के सशक्तिकरण, विस्तार एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। 30 मई से 30 जून तक चलाए जाने वाले महा अभियान की कार्य योजना समझाई। मिशन 2024 का मंत्र फूंक कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा।

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें कहा की कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत नें प्रदेश में 17 में 17 मेयर जिताकर विपक्षियों को शून्य में आउट किया है। नगर निकाय चुनाव को लोकसभा का सेमीफाइनल माना जा रहा था परंतु विपक्षी तो सेमीफाइनल में भी प्रवेश नहीं कर पाए।

नगर निकाय चुनाव से यह तय हुआ है कि उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में हम 80 सीट जीतेंगे। अब जीतने की चुनौती नहीं है। आप अपनी लोकसभा सीट को दोगुनी वोटों से जीतने की तैयारी करिए। उन्होंने कहा कि पार्टी में ना किसी का वर्चस्व रहेगा और ना किसी की उपेक्षा होगी। कोई छूट रहा है तो साथी हाथ बढ़ाना के भाव से कार्य करना है। हम देश को नंबर वन बनाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में 282 सीटें, 2019 के चुनाव में 303 सीटें भाजपा ने जीती हैं।

जलशक्ति राज्य मंत्री निषाद नें कहा की केंद्र की मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर हम सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को एक महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत जनमानस के सभी वर्गों में सतत संपर्क, संवाद अभियान चलाना है। 30 मई से 30 जून तक चलने वाले इस महाअभियान में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता के बीच अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज करानी है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
