भीम आर्मी नेता और आजाद समाज पार्टी-कांशीराम प्रमुख चंद्रशेखर आजाद सहारनपुर के देवबंद में हुए हमले में बाल-बाल बचे हैं। हमले को लेकर चंद्रशेखर ने बताया, ”मुझे याद नहीं है, लेकिन मेरे लोगों ने उनकी पहचान की है। उनकी गाड़ी आगे सहारनपुर की तरफ भागी। हमने यू टर्न ले लिया। हमारी गाड़ी अकेली ही थी, कुल 5 लोग थे। हमारे साथी डॉक्टर को भी शायद गोली लगी है।

चंद्रशेखर आजाद ने आगे कहा, “मुझे याद नहीं है लेकिन मेरे लोगों ने उनकी पहचान की है. उनकी गाड़ी आगे सहारनपुर की तरफ भागी। हमने यू-टर्न ले लिया। हमारी गाड़ी अकेली ही थी, घटना के समय मेरे छोटे भाई सहित हम पांच लोग कार में सवार थे। हमारे साथी डॉक्टर को भी शायद गोली लगी है। सहारनपुर के देवबंद में बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने चंद्रशेखर आजाद पर गोली चलाई, जिससे इस घटना में वह मामूली रूप से घायल हो गए।

– चंद्रशेखर आजाद पर हमले को लेकर पुलिस ने क्या कहा ?
नगर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यू मांगलिक ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद देवबंद में अपने एक समर्थक के घर तेरहवीं में शामिल होने गए थे। उन्होंने बताया कि हमला तब हुआ जब वह वहां से वापस लौट रहे थे. मांगलिक ने बताया, ‘‘हमलावर एक कार में थे और उन्होंने आजाद की एसयूवी पर गोलियां चला दीं। एक गोली आजाद के पेट को छू कर निकल गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हमले के बाद हमलावर मौके से भाग गए, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
– कार सवार दो लोगों ने चार राउंड फायरिंग की
जानकारी के मुताबिक, चंद्रशेखर बुधवार शाम साढ़े पांच बजे गांधी कॉलोनी में कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी फॉर्च्यूनर कार पर स्विफ्ट डिजायर कार (एचआर 70D 0278) सवार दो लोगों ने फायरिंग कर दी। एक गोली चंद्रशेखर के कमर को छूकर निकल गई। खून निकलने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हमलावरों ने चंद्रशेखर पर 4 राउंड फायरिंग की थी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
