25.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी निकाय चुनाव : मतदाता सूची पुनरीक्षण 31 अक्तूबर से, नवंबर के दूसरे सप्ताह तक हो सकती है चुनाव की घोषणा
उत्तर प्रदेश

यूपी निकाय चुनाव : मतदाता सूची पुनरीक्षण 31 अक्तूबर से, नवंबर के दूसरे सप्ताह तक हो सकती है चुनाव की घोषणा

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय संस्थाओं के चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण 31 अक्तूबर से शुरू किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 नवंबर को होगा। आयोग की ओर से निर्धारित मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के मद्देनजर निकाय चुनाव की तारीख का एलान नवंबर के दूसरे सप्ताह तक हो जाएगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि 31 अक्तूबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा। आठ से 12 नवंबर तक उन पर दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। 13 से 17 नवंबर तक उनका निस्तारण किया जाएगा। 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

– एक भी मतदाता वंचित नहीं रहे

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निकाय चुनाव की मतदाता सूची के पुनरीक्षण में एक भी मतदाता, मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये रायबरेली, गोंडा, सीतापुर, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अंबेडकर नगर सहित विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा की।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल योद्धा अशोक जीतू का सरोवर सफाई अभियान आकर्षण बना: कोहरे को मात

गणेश महोत्सव के सातवें दिन “सांस्कृतिक कार्यक्रमों” की “सतरंगी छटा” : दर्शक “मुग्ध”

City News Uttar Pradesh

गड़बड़झाला : कैसे अड़तीस समितियों ने बेची लक्ष्य से अधिक खाद, होगी अब जांच

City News Uttar Pradesh

खबर का असर : बालू के अवैध खनन एवं परिवहन पर बारह गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

‘लघु सदन’ की बैठक में बड़ी सख्ती: जनसेवकों के प्रस्तावों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

बांदा में बिजली आपूर्ति के लिये हाहाकार : अभियंता कांता प्रसाद को जनता कर रही याद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़