City News Uttar Pradesh
विवादों के चलते बांदा के तीस गांवों में चकबंदी प्रक्रिया अधूरी: बढ़ रहे झगड़े
उत्तर प्रदेश

विवादों के चलते बांदा के तीस गांवों में चकबंदी प्रक्रिया अधूरी: बढ़ रहे झगड़े

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में चकबंदी प्रक्रिया लागू हुए पांच दशक से ऊपर हो गये। इसकी हालत “नौ दिन चले अढ़ाई कोस” है। 30 से अधिक गांव की न तो चकबंदी प्रक्रिया पूरी हुई और न ही धारा 52 का प्रकाशन हुआ। जिससे विवाद बढ़ते गए और भूमि विवाद से संबंधित 3000 से अधिक मामले चकबंदी न्यायालय में लंबित हैं।

विवादों के चलते बांदा के तीस गांवों में चकबंदी प्रक्रिया अधूरी: बढ़ रहे झगड़े

जिले में चकबंदी प्रक्रिया वर्ष 1972 में शुरू हुई थी। पहले चरण में जिले के 761 राजस्व गांवों को शामिल किया गया था। विभाग की मानें तो 725 गांवों की चकबंदी प्रक्रिया पूरी होने के बाद धारा 52 का प्रकाशन हो गया था। इसके बाद भी 39 गांव शेष रह गए थे। दूसरे चरण में वर्ष 2014-15 में 52 नए गांव इसमें और शामिल कर दिए गए।

विवादों के चलते बांदा के तीस गांवों में चकबंदी प्रक्रिया अधूरी: बढ़ रहे झगड़े

इस प्रकार 91 गांवों की चकबंदी प्रक्रिया फिर शुरू हुई, लेकिन अभी तक 61 गांवों की ही चकबंदी पूरी कर धारा 52 का प्रकाशन किया गया। 30 गांव अभी भी शेष हैं। इधर, तीसरे चरण में 2023 में 22 नए और गांव को शामिल करने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।

विवादों के चलते बांदा के तीस गांवों में चकबंदी प्रक्रिया अधूरी: बढ़ रहे झगड़े

इस प्रक्रिया के तहत किसानों में बिखरे हुए खेतों को एक स्थान पर एकत्र करने और सुलह समझौते से भूमि विवादों का निस्तारण करना मुख्य उद्देश्य है, लेकिन यह प्रक्रिया बहुत धीमी गति से चल रही है, जिससे गांवों में भूमि विवाद बढ़ रहे हैं। भूमि विवाद से संबंधित 3000 से अधिक मामले इस समय चकबंदी न्यायालय में लंबित है। कई गांव में तो कागजी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है लेकिन किसानों को अभी तक चक नहीं मिले हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सदर प्रत्याशी प्रकाश के प्रचार शंखनाद में विपक्षी प्रत्याशी हुये गुम ?

City News Uttar Pradesh

News-महोबा के पूर्व एसपी पाटीदार पर दर्ज होगा हत्या का मुकदमा, पूछताछ के लिए नोटिस जारी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने ‘संयम और सेवा’ का दिया मंत्र: योग करो, निरोग रहो, राष्ट्र सेवा में जुटो

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद व एसपी ने देखी जेल का किया निरीक्षण, बैरकों की ली तलाशी …

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द सिंह एलर्ट,सरकारी योजनाओ का हो जमीनी असर …

डीएम जे. रीभा द्वारा विकास कार्यों की समीक्षा: बोली- लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़