City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News-महोबा के पूर्व एसपी पाटीदार पर दर्ज होगा हत्या का मुकदमा, पूछताछ के लिए नोटिस जारी

 

विनोद मिश्रा

महोबा। क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के बाद रिश्वतखोरी का वायरल वीडियो महोबा के निलंबित एसपी मणिलाल पाटीदार के लिए आफत बन गया है। इस मामले में पूछताछ के लिए पूर्व एसपी को नोटिस जारी कर तलब किया गया है। इसके साथ ही बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें बनाई गईं। तत्कालीन एसपी व थानेदारों के खिलाप हत्या के प्रयास का मुकदमा अब हत्या की धारा में तब्दील होगा।

वीडियो वायरल कर भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी की पोल खोलने वाले कारोबारी इंद्रकांत को 8 सितंबर को गोली मारी गई थी। पांच दिन से कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती इंद्रकांत की रविवार देर शाम मौत हो गई। देर रात दो डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम हुआ। रिपोर्ट मौत का कारण सेप्टीसीमिया बताया गया है। हालांकि परिजनों ने जहरीला इंजेक्शन दिए जाने की आशंका जताई थी जिसके चलते बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। सोमवार को शव लेकर महोबा पहुंचे परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तार न होने तक अंतिम संस्करा न करने का एेलान कर दिया। इससे सकते में आया प्रशासन परिजनों को समझाने पहुंचा। घंटों चली मानमनौव्वल के बाद अंतिम संस्कार किया गया। उधर, मौत से पहले उनके भाई रविकांत त्रिपाठी ने पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार, कबरई तत्कालीन थानेदार और दो कारोबारियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और हत्या की साजिश रचने की एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर सोमावर को ही एडीजी प्रेम प्रकाश, कमिश्नर गौरव दयाल, आईजी के. सत्यनारायण, डीएम अवधेश कुमार तिवारी व एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव 5 घंटे तक थाने में रणनीति बनाते रहे।

एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार और सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा हत्या में तब्दील किया जा रहा है। बताया कि पूर्व एसपी को नोटस जारी कर पूछताछ के लिए महोबा बुलाया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ऩे छह टीमें बनाई हैं ।जिन्होंने अपना काम शुरू कर दिया है। दावा किया कि सभी आरोपी जल्दी ही पुलिस की गिरफ्त में होगें।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अस्पताल में ‘शर्मनाक’ वारदात: महिला मरीज से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

City News Uttar Pradesh Desk

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश बोले- यूपी में सभी 80 लोकसभा सीटें हारेगी भाजपा, बोले- बुलडोजर से अराजकता फैला रही भाजपा

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र ने सुनीं जनसमस्याएं: भूमि विवाद के छाए रहे मामले

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित द्वारा ‘महामाई मंदिर’ में निर्माण कार्य का निरीक्षण: गुणवत्ता पर ‘सख्त’ हिदायत

विधायक प्रकाश ने विराट दंगल में की शिरकत: बोले- कुश्ती हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा

City News Uttar Pradesh

बेटी ने पिता पर लगाया शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, पत्नी की मौत के बाद से पुत्री पर थी गंदी नजर …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़