City News Uttar Pradesh
देश विदेश

मुस्ल्लिम कौम युद्ध में तहे दिल से से अपने देश के साथ : मौलाना कल्बे जवाद

दिल्ली

इमाम-ए-जुमा व शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने भारत पर युद्ध के मंडराते खतरे पर चिन्ता जताई है। इस सम्बन्ध में उंंहोने पीएम मोदी को खत भी लिखा है।कहा कि युद्ध हमारी सीमाओं पर दस्तक दे रहा है। अपने देश की सीमा की रक्षा के लिए भारत के हर नागरिक को एक सैनिक की तरह तैयार रहना होगा।

मौलाना ने कोरोना संक्रमण के इस कठिन दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेज चीन-भारत सीमा पर बढ़ते तनाव में साथ निभाने का विश्वास जताया। कल्बे जवाद ने पत्र में देश की सीमा की रक्षा में लिए गए फैसलों पर पूरी तरह साथ देने की बात करते हुए कहा कि कुछ दिनों से भारत-चीन सीमा पर तनाव बढा है। चीन ने हमारे सैनिकों के साथ जो अमानवीय बर्ताव किया, उनका जवाब भारतीय सेना ने जमकर दिया और आगे भी आपके नेतृत्व में देने के लिए तैयार बैठी है।

कारगिल युद्ध के समय भी देश का हर नागरिक भारत की सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा था। उसी तरह लेह और लद्दाख के शिया मुसलमान भारत के साथ और चीन के खिलाफ हर कदम पर खड़े रहेंगे। हमारी कौम भारत भूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने से पीछे नहीं हटेगी।

ब्यूरो

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Iranian President Ebrahim Raisi dies in helicopter crash: Accident or murder, mystery deepened?

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले- केंद्रीय बजट से देश को मिली रफ़्तार: जल जीवन मिशन बना विकास की लाइफलाइन

City News Uttar Pradesh

राकेश टिकैत बोले- यूपी पुलिस पंगा न ले: संसद से पहले बॉर्डर पर डेरा डालेंगे किसान, गाड़ी रोकी तो ट्रैक्टर से निकलेंगे

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, खुफिया एजेंसी के इनुपट के बाद लिया गया बड़ा फैसला

City News Uttar Pradesh

भाजपा में सियासी घमासान: विधायक बृजभूषण को पंकज चौधरी द्वारा नोटिस, माहौल ‘गर्म’

City News Uttar Pradesh

रालोद के बुंदेलखंड अध्यक्ष “साक्षी” की मांग: पूर्व पीएम चरण सिंह को मिले “भारत रत्न” सम्मान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़