31.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
मुख्यमंत्री योगी बोले- अविस्मरणीय होगा पीएम मोदी का अयोध्या में आगमन, विकास के नए युग का होगा सूत्रपात
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

मुख्यमंत्री योगी बोले: अविस्मरणीय होगा पीएम मोदी का अयोध्या में आगमन, विकास के नए युग का होगा सूत्रपात

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 30 दिसंबर को अयोध्या (Ayodhya) आगमन को ”अविस्मरणीय समारोह” बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को वरिष्ठ मंत्री सूर्य प्रताप शाही, दयाशंकर सिंह तथा अयोध्या के महापौर सहित स्थानीय प्रशासन के साथ वर्चुअल बैठक में उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी बोले- अविस्मरणीय होगा पीएम मोदी का अयोध्या में आगमन, विकास के नए युग का होगा सूत्रपात
Chief Minister Yogi said – PM Modi’s arrival in Ayodhya will be unforgettable, it will usher in a new era of development.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का आगमन अयोध्या में ‘विकास के नए युग’ को प्रारंभ करने वाला साबित होगा। इस अवसर पर देश को एक नया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट मिलने के साथ अयोध्या को हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उपहार भी मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए तय रूट पर सुरक्षा और साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस दौरान पूरी अयोध्या राममय नजर आए। स्थानीय मठ-मंदिरों को सजाया जाए। भव्य तोरणद्वार तैयार बनाए जाएं।

👉 51वां पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला महोत्सव चित्रकूट का भव्य उद्घाटन दिनांक 8 मार्च 2024 को होगा। स्थान राष्ट्रीय रामायण मेला प्रेक्षागृह चित्रकूट (उत्तर प्रदेश)। आयोजक- राष्ट्रीय रामायण मेला समिति सीतापुर चित्रकूट। संपर्क सूत्र- मोबाइल नंबर, 9450370428, 9721049620, 9125726711 || प्रशांत करवरिया ( प्रिंस ) कार्यकारी अध्यक्ष।

जगह-जगह सांस्कृतिक मंडलियों द्वारा रुचिकर प्रस्तुतियां हों। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए अयोध्यावासी भी उत्सुक हैं, लिहाजा उन्हें यथोचित स्थान दें। साधु-संतों द्वारा पुष्पवर्षा कर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया जाना है। उनसे संवाद बनाएं। यह रोड शो जनता के लिए है, ऐसे में जनभावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। रोड शो के रूट को आकर्षक ढंग से सजाएं। रूट में पड़ने वाली दुकानें एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले रहें। व्यवसायियों को प्रतिष्ठान की साज सज्जा के लिए प्रोत्साहित करें।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : अखिलेश का योगी पर हमला, बोले- ‘ठोक दो, ऐसी डोज दूंगा कि दर्द दूर हो जाएगा …

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति ने मतगणना तैयारी का किया निरीक्षण: विधानसभा वार 14-14 होंगी टेबिलें

आवास योजना पर ‘सरकारी ताला’ : छत का ‘सपना’ फाइलों में दफन, वादों की इमारत ढही ?

सफाई व्यवस्था निरीक्षण की कनवारा में हुई खाना पूरी: प्रधान एवं सचिव निकले चालाक !

बांदा : केन नदी में गुडिय़ा विसर्जन के बाद नहाते समय की डूबकर मौत …

City News Uttar Pradesh

बढ़ते टैक्स और शर्तों पर सरकार का विरोध: व्यापारी महासंघ ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़