City News Uttar Pradesh
बांदा में मुख्य बाजार में ऐतिहासिक अतिक्रमण : झाम के झाम से बड़ी मुसीबत
उत्तर प्रदेश

बांदा में मुख्य बाजार में ऐतिहासिक अतिक्रमण : झाम के झाम से बड़ी मुसीबत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला मुख्यालय का मुख्य बाजार जाम के झाम से मुक्ति नहीं पा रहा। अतिक्रमण का खुला तांडव है। इसका शिकार आम जनता जब यहां से गुजरती है उसको जूझना पड़ता है। मोटर साईकिल से इन बाजारों में गुजरना किसी सर्कस के करतब से कम नहीं है। जिला प्रशासन ने शहर वासियों को चौक बाजार में रोज के जाम लगभग दो साल पहले प्रयास किया था, लेकिन व्यापारियों ने इसे लागू नहीं होने दिया था। ऐसे में आज भी चौकबाजार में सुबह से रात तक जाम में फंसकर लोग परेेशान होते हैं।

बांदा में मुख्य बाजार में ऐतिहासिक अतिक्रमण : झाम के झाम से बड़ी मुसीबत
Historical encroachment in the main market of Banda: A big problem due to the traffic jam

यहां यातायात व्यवस्था में सुधार और जाम के झाम से राहगीरों को निजात पर कोई नई पहल के फिलहाल आसार नजर नहीं आ रहे हैं। आज भी शहर के बाशिंदों को बाजार से लेकर प्रमुख चौराहों बाटा चौराहे से शंकर गुरू चौराहा जो चंद कदमों पर है। मोटर साईकिल 15 मिनट का समय लेती है। यही हाल कैथी बाजार एवं बजाजी का है। शंकर गुरू चौराहा से सब्जी मंडी रोड पर तो अतिक्रमण का गजब है।

बांदा में मुख्य बाजार में ऐतिहासिक अतिक्रमण : झाम के झाम से बड़ी मुसीबत
Historical encroachment in the main market of Banda: A big problem due to the traffic jam

यही समझ में नहीं आता की सब्जी की दूकान रोड पर है या रोड सब्जी की दूकान से होकर गई है। पूरे बाजार में दुकानदारों का ऐतिहासिक अतिक्रमण है। जनता को जाम के झंझट से जूझना पड़ रहा है। ई-रिक्शा की भरमार कोढ़ में खाज साबित हो रहे हैं। मौजूदा में शहर में लगभग ढाई हजार ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। इनमें करीब 80 फीसदी ऐसे हैं, जिनका पंजीकरण नहीं है। खैर जिला प्रशासन को चाहिये की मुख्य बाजार को अतिक्रमण के चलते उत्पन्न जाम के झाम से मुक्ति दिलाए।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मोहर्रम की आठवीं पर गूंजी मर्सिया और सोजख्वानी :”न भूले हैं न भूलेंगे हसन और हुसैन की कुर्बानी

मौसम के मिजाज निराले : बारिश की दरियादिली से खेती किसानी में आफत आई

बांदा जेल का निरीक्षण : डीआईजी बोले दो टूक, मुख्तार की सुरक्षा में न हो चूक ! …

मोहन को “कुर्सी के सोहन’ नें किया बेहाल : बेचैनी में ब्लड प्रेशर हाई ! बहाली आदेश रूठा ?

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद “सावधान” : वन विभाग पौध रोपण में है “बेइमान” ….

रो रहा पालन हार : “दगाबाज तेरी बतिया न मानू रे” झूठा साबित होता हैं मौसम विज्ञान !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़