24.8 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
"साथी यूपी" को देश-विदेश से मिल रहा फंड ! गरीब की जगह परिवार का हो रहा ‘उत्थान’
उत्तर प्रदेश

“साथी यूपी” को देश-विदेश से मिल रहा फंड ! गरीब की जगह परिवार का हो रहा ‘उत्थान’

  • विनोद मिश्रा

बांदा। साथी-यूपी संस्था को गरीब उत्थान के लिए देश-विदेश से करोड़ों रुपए की फंडिंग हो रही है ! इससे गरीबों का तो कुछ खास कल्याण नहीं हुआ, लेकिन संस्था संस्थापक सहित कार्यकारणी सदस्य मलाई उड़ा रहे हैं ! इस पैसे से एक दर्जन से ज्यादा संस्थाओं का गठन हो चुका है। संस्थाओं का बंटवारा एक ही परिवार के सदस्यों के बीच हो गया। यह सदस्य एक-दूसरे की संस्था में कार्यकारिणी सदस्य के रुप में शामिल हैं।

साथी यूपी: मानदेय के नाम पर खर्च हो रहे डेढ़ करोड़ ! मियां की जूती मिंया का सर वाली कहावत ?

बुंदेलखंड सहित कई जनपदों में संविधान बचाओ के मुद्दे पर काम कर रही साथी-यूपी संस्था की एक और सच्चाई सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक साथी संस्था संस्थापक शशि भूषण के भाई भारत भूषण फैजाबाद में ‘पानी’ नाम की संस्था संचालित कर रहे हैं। दोनों भाइयों ने मिलकर ‘पानी’ संस्था शुरू की।

साथी यूपी की उत्पत्ति का जानें हाल : सरकारी धन से कैसे हो गये मालामाल ?

कुछ समय गुजरने के बाद दोनों भाइयों में बंटवारा हो गया। जमीन-जायदात के साथ ही संस्थाओं को भी बांट दिया गया। एक ही परिवार के सदस्य दोनों संस्थाओं की कार्यकारिणी में शामिल हो गए! गरीब उत्थान के नाम पर देश-विदेश से हर साल करोड़ों रुपए फंड के रुप में मिलने लगा ? इस पैसे से गरीबों की अर्थिक व सामाजिक स्थिति में कोई खास बदलाव भले ही न दिखाई दे रहा हो, लेकिन संस्था संस्थापकों के दिन बहुर चुके हैं!इस पैसे संस्थाओं के गठन का क्रम आगे बढ़ता गया। एक ही परिवार के सदस्योें ने एक दर्जन से ज्यादा संस्थाएं गठित कर ली हैं।

"साथी यूपी" एवं जनसाहस संस्था में खुलासे से हड़कंप ? स्थानीय इकाई अयोध्या तलब !

सिर्फ साथी संस्था की फंडिंग की बात करें तो सालाना करोड़ों रुपए मानदेय व अन्य रुपों में खर्च किए जा रहे हैं! ऐसे ही इस परिवार की पानी व अन्य संस्थाएं भी धड़ाधड़ फंड लेकर ठिकाने लगा रही हैं! साथी संस्था जनपद में पिछले तीन साल से काम कर रही है। लेकिन अब एक अन्य संस्था जन साहस ने कर्मचारियों सहित अपना पूरा काम हैंडओवर कर दिया। साथ ही अपने प्रोजेक्ट का करोड़ों रुपए का फंड भी साथी संस्था को दे दिया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खूंखार बना पति: चाकू से कई वार कर चीर डाला था संजू का पेट

बांदा में बालू माफिया की दबंगई, लोहरा खदान अवैध खनन एवं परिवहन को लेकर कुचर्चित !

City News Uttar Pradesh

खाद बन गई है बेवफा: “नैनों से नैना नहीं लड़ा” रहा किसान, उसकी वफाई पर नहीं विश्वास

City News Uttar Pradesh

किसानों की किस्मत पर “माहू का हमला”: खामोश है कृषि विभाग का अमला !

City News Uttar Pradesh

डीएम का थाने में औचक निरीक्षण: रजिस्टरों की जांच में ‘पकड़ी’ लापरवाही, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

Banda – रोजगार मेला: डीएम नें बांटे नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़