City News Uttar Pradesh
शहर के नल उगल रहे हैं गंदा पानी, अधिकांश मोहल्लों की यही कहानी
उत्तर प्रदेश

शहर के नल उगल रहे हैं गंदा पानी, अधिकांश मोहल्लों की यही कहानी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल संस्थान के नल इन दिनों गंदा एवं बदबूदार पानी उगल रहे हैं।यह पानी पीने व नहाने योग्य नहीं है। जनता परेशान हैं। आसपास लगे हैंडपंपों या फिर सबमर्सिबल वालों से पानी की व्यवस्था कर रहे हैं।

शहर के नल उगल रहे हैं गंदा पानी, अधिकांश मोहल्लों की यही कहानी
The taps of the city are spewing dirty water, this is the story of most of the localities

शहर के महेश्वरी देवी रोड, बन्योटा, छावनी,केवटरा केन रोड मोहल्लों में करीब 30 हजार की आबादी तीन दिन से पेयजल को लेकर परेशान है। यहां सुबह पेयजल आपूर्ति में टोटियों से बेहद गंदा पानी आ रहा है। उसमें इतनी सड़ांध रहती है कि न तो नहा सकते हैं और न ही पी सकते हैं। महेश्वरी देवी रोड मोहल्ले के अरुण कुमार सैनी का कहना है कि दो दिन पहले तक पानी साफ आता रहा है। गुरुवार को बारिश होने के बाद से टोटियों से बेहद गंदा पानी निकल रहा है। पानी गंदा होने की वजह से नहाने व पीने के लिए दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है। हैंडपंप भी आसपास नहीं है। लोग साइकिल या ठेलिया में पानी लाकर अपनी प्यास बुझाते हैं।

शहर के नल उगल रहे हैं गंदा पानी, अधिकांश मोहल्लों की यही कहानी
The taps of the city are spewing dirty water, this is the story of most of the localities

छावनी निवासी मुशीर अहमद व बन्योटा निवासी सुधीर कुमार, प्रमोद कुमार गुप्ता का कहना है कि जल संस्थान गंदे पानी को लेकर शिकायत की गई है, पर समस्या का निवारण नहीं हो पा रहा है। बताया कि पहले भी गंदा पानी आता रहा है, पर फिटकरी से साफ हो जाता था। अब यह फिटकरी से भी साफ नहीं होता है। इन दुश्वारियों की जानकारी अधिशाषी अभियंता राजेश श्रीवास्तव नें बताया की शिकायत मिली है वह दिखा रहे है की गंदा पानी क्यों आ रहा है। पाईप लिकेज से यह समस्या हो सकती है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मोहर्रम की आठवीं : मेहंदी ताजियों के मिलाप में अकीदतमंदों का उमड़ा हुजूम

City News Uttar Pradesh

कड़ाके की ठंड: बांदा में कक्षा 8 तक के स्कूल 22 जनवरी तक बंद

City News Uttar Pradesh

“श्री” नहीं बन पाई “भाग्य श्री” : सरकारी कवायदें चारों खानें चित्त ! खुल गई लफ्फाजी ?

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का चमत्कार: सदस्यता अभियान के प्रति उमड़ा रहा भारी रुझान

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘गठबंधन’ की ‘आहट’ तेज: सपा नरैनी एवं सदर देने को तैयार, कांग्रेस ने तिंदवारी भी मांगा

City News Uttar Pradesh Desk

गजब, बुन्देलखंड का उद्धार: सजावटी मछलियां करेगी मालामाल !

ब्रेकिंग न्यूज़