31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
लोकसभा चुनाव में बिजली विभाग नें भी भाजपा प्रत्याशियों की कर डाली ऐसी -तैसी !
उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव में बिजली विभाग नें भी भाजपा प्रत्याशियों की कर डाली ऐसी -तैसी !

  • विनोद मिश्रा

बांदा।लोकसभा चुनाव में बिजली विभाग नें भी भाजपा प्रत्याशियों की ऐसी-तैसी करने में महत्वपूर्ण रोल निभाया। इसकी कार्यप्रणाली से त्रस्त मतदाताओं नें “भाजपा के पक्ष में मतदान करने से कन्नी काट” ली ! बांदा के बिजली विभाग की अकर्मण्यता नें “दो लोक सभा सीटों पर भाजपा का भट्ठा बैठानें के कारणों में अपनी भी प्रमुख हिस्सेदारी दर्ज” कराई।

लोकसभा चुनाव में बिजली विभाग नें भी भाजपा प्रत्याशियों की कर डाली ऐसी -तैसी !
In the Lok Sabha elections, the electricity department also made a mess of the BJP candidates!

बांदा जिला की तीन विधानसभा जहां बांदा चित्रकूट लोकसभा में जुड़ती हैं, वहीं इस जिले की तिंदवारी विधानसभा हमीरपुर -महोबा लोकसभा में जुड़ जाती है। इस प्रकार बांदा जिले के मतदाता दो सांसद चुनते हैं। अब रही विजली विभाग के चुनावी रोल की बात तो यह जिला “बिजली आपूर्ति के दुरुस्तीकरण में नाकामी के लिये बहुचर्चित” रहा। इसके साथ हीं विशेषकर ग्रामीण इलाकों में तो “बिजली जनता को बिलबिलाती” रही। “तिंदवारी विधान सभा में तो लगभग एक दर्जन गांव” ऐसे हैं, जहां “विधान सभा में मिलें वोटों का लोकसभा में आधा” हो गया। महज “ढाई हजार से कुछ अधिक वोटों से भाजपा हमीरपुर लोकसभा लूज” कर गई।

लोकसभा चुनाव में बिजली विभाग नें भी भाजपा प्रत्याशियों की कर डाली ऐसी -तैसी !
In the Lok Sabha elections, the electricity department also made a mess of the BJP candidates!

इसका मुख्य कारण “निजी नलकूपों के लिये बिजली कनेक्शन देनें में हीला हवाली” रहा। क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार में “मंत्री रामकेश निषाद पत्र लिखते रहे, फोन करते रहे पर समस्या के निदान के प्रति बिजली विभाग की तत्परता नहीं” दिखी। बांदा विधान सभा में भी “बड़ी लीड” दिलाने में नाकामयाबी पर इस विभाग के ऊपर “उंगलियां उठी”। आश्चर्य तो यह हैं की अरबों रुपये यहां बिजली विभाग को सुधार के लिये मिलें पर “दुर्व्यवस्था सुधर कर सुव्यवस्था” नहीं बन सकी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दहशत का अंजाम : विदेश से लौटने वालों पर खास नजर !

City News Uttar Pradesh

मेगा लोक अदालत: 88 जोड़ों को दी गई विदाई, सुलह समझौते से निपटाए गए 32173 वाद

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें मिशन 2024 हेतु फूंका मंत्र: समझाई कार्ययोजना

Banda : अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों पर अपमानजनक टिप्पणी पर भड़के भाजपाई, डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन …

प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक: समस्याओं पर चर्चा सहित आंदोलन की हुंकार

City News Uttar Pradesh

बांदा लोकसभा: भाजपा की हैट्रिक हेतु तीन धुरंधर कर रहे बालिंग, नहीं टिक रहे विपक्षी

ब्रेकिंग न्यूज़