City News Uttar Pradesh
बांदा में 'गठबंधन' की 'आहट' तेज: सपा नरैनी एवं सदर देने को तैयार, कांग्रेस ने तिंदवारी भी मांगा
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2027

बांदा में ‘गठबंधन’ की ‘आहट’ तेज: सपा नरैनी एवं सदर देने को तैयार, कांग्रेस ने तिंदवारी भी मांगा

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधानसभा चुनाव से पहले बांदा की सियासी हवा बदलने लगी है। सपा-कांग्रेस गठबंधन के तहत सीट बंटवारे की ‘सुगबुगाहट तेज’ है। प्रदेश स्तरीय सूत्रों के अनुसार ‘सपा ने जिले की नरैनी और बांदा सदर सीट’ कांग्रेस को देने पर ‘हामी’ भर दी है ! सपा का ‘गणित साफ’ है। इन दोनों सीटों पर पार्टी का जनाधार कमजोर है और अब तक जीत नहीं मिली है। ऐसे में गठबंधन धर्म निभाकर कांग्रेस को रास्ता देना बेहतर विकल्प माना जा रहा है।

बांदा में 'गठबंधन' की 'आहट' तेज: सपा नरैनी एवं सदर देने को तैयार, कांग्रेस ने तिंदवारी भी मांगालेकिन कांग्रेस ने यहीं ब्रेक नहीं लगाया। उसने तिंदवारी सीट पर भी दावा ठोक दिया है ! कांग्रेस नेताओं का तर्क है कि तिंदवारी पर पार्टी का एक समय दबदबा था। एक दशक पहले तक यहां ज्यादातर कांग्रेस का कब्जा रहा है। इसलिए ये सीट भी हमें मिलनी चाहिए। याद कीजिए 2017 का चुनाव। तब भी सपा ने गठबंधन के तहत बांदा सदर, नरैनी और तिंदवारी तीनों सीटें कांग्रेस के खाते में डाली थीं। कांग्रेस अब उसी पुराने फॉर्मूले को दोहराना चाहती है !

बांदा में 'गठबंधन' की 'आहट' तेज: सपा नरैनी एवं सदर देने को तैयार, कांग्रेस ने तिंदवारी भी मांगाइस संभावित डील की ‘भनक’ लगते ही सपा के स्थानीय दावेदारों में ‘हलचल’ मच गई है। जो नेता इन सीटों पर टिकट की आस लगाए बैठे थे, अब उन्हें गठबंधन की मजबूरी समझाई जा रही है। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि अंतिम फैसला प्रदेश नेतृत्व करेगा। लेकिन इतना तय है कि ‘बांदा में गठबंधन की बिसात बिछ’ चुकी है। अब मोहरे कैसे चलते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डाकू गौरी का प्रमोशन : साढ़े पांच लाख के इनाम से गया नवाजा …

City News Uttar Pradesh

कोचिंग सेंटर के लिए निकला छात्र हुआ लापता, परिजनों की तहरीर पर दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्ट

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नसीमुद्दीन बोले, राहुल गांधी की तर्ज पर कार्यकर्ता जोड़ो अभियान जरूरी

City News Uttar Pradesh

हिंदू-मुस्लिम ‘सौहार्द’ की मिसाल बना मोहर्रम: ताजियादारी में झलका ‘जज्बा-ए-अकीदत’

City News Uttar Pradesh

Banda : पहले दिन नहीं हुई बोहनी, अगले सप्ताह तक आमद की उम्मीद …

उपभोक्ता फोरम नें दिलवाया दुर्घटना क्लेम का 1 लाख 31 हजार 792 का चेक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़