28.1 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डाकू गौरी का प्रमोशन : साढ़े पांच लाख के इनाम से गया नवाजा …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल बांदा का डेढ़ लाख का इनामी डाकू गौरी यादव अब साढ़े पांच लाख का इनामी बन गया है। अब यह डाकू कुख्यात ददुआ, ठोकिया, रागिया, बलखड़िया और बबुली कोल के इनाम वाली श्रेणी में पहुंच गया है। यूपी शासन ने पांच लाख के इनाम की संस्तुति कर दी है। पचास हजार का इनाम मध्यप्रदेश से है। इस डाकू पर यूपी के बांदा, चित्रकूट और एमपी में हत्या अपहरण, फिरौती मांगने, सरकारी काम में बाधा डालने के लगभग 50 मामले दर्ज हैं।


डाकू गौरी चित्रकूट जिले के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव का निवासी है। इसकी तलाश में यूपी-एमपी की पुलिस टीमें कई दिनों से लगी हैं।आईजीके सत्य नरायण और एडीजी स्तर से इस डाकू पर इनाम बढ़ाने की फाइल शासन को भेजी गई थी,जिसे अब मंजूरी मिल गई है।


अब इस डाकू पर यूपी से पांच लाख व एमपी से पचास हजार का इनाम हो चुका है। इस डाकू समेत गैंग को खत्म करने के लिए पुलिस टीमें लगातार काम कर रहीं हैं। ऐसे में अब यह भी कयास लगाये जा रहे हैं कि साढे पांच लाख का इनामी होने के बाद डाकू गौरी गैंग का खात्मा भी जल्द हो सकता है। आईजी के. सत्यनारायण व सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस गैंग को खत्म करने के लिए हर संभावित स्थान पर पुलिस टीम लगी है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गुरू नानक के उपदेशों में अध्यात्म के साथ जीवन का रास्ता : दलजीत सिंह

City News Uttar Pradesh

पति नें तोड़े सात वचन : पत्नी का देवी मंदिर के धारदार हथियार से कर डाला कत्ल

गोवँशो की मौत का मामला उठाने पर मुकदमा : जनता में गुस्सा, कर रही अनशन

भाजपा जिला कमेटी घोषित: फटा “असंतोष” का “ज्वालामुखी” गूंजा “आह औऱ वाह” !

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश की ललकार : पिछड़ा वर्ग मोदी और योगी के साथ

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन नें दिव्ययांग जनों के प्रति दिखाई उदारता : बांटे उपकरण औऱ मोबाइल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़