26.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद नाराज : खाद के गड्ढों का क्यों नहीं तेजी से निर्माण …

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की ग्राम पंचायतों मेंखाद के गड्डों के निर्माण तत्परता से नहीं हो रहे। डीएम आनंद सिंह को जानकारी मिली की 469 ग्राम पंचायतों में महज एक दर्जन ग्राम पंचायतों में खाद गड्ढों का निर्माण हुआ है तो उनकीत्योरियां चढ़ गई। और अफसरों से नाराजगी जताई है। डीएम आनंद कुमार सिंह ने संबंधित अफसरों को काम में तेजी लाने के निर्देश देते हुए जल्द से जल्द से निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।


गौरतलब हो कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मेरा गांव-स्वच्छ गांव अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में खाद के गड्ढे खोदे जाना हैं। इसकी शुरुआत पहली जून से हुई थी, लेकिन यहां खाद गड्ढे तैयार करने की गति बेहद धीमी है। प्रदेश सरकार ने राजस्व ग्रामों में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए खाद गड्ढों के निर्माण के निर्देश दिए हैं।
इसमें व्यक्तिगत घरों से निकलने वाले ठोस एवं तरल कचरे का प्रबंधन किया जाएगा। ठोस कचरा कंपोस्ट गड्ढों में एवं तरल अपशिष्ट नालियों से होते हुए सोख्ता गड्ढा तक पहुंचेगा। ताकि कोविड-19 महामारी व वर्षा ऋतु में जल एवं वेक्टर जनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके, लेकिन शासन के आदेशों के बाद भी ग्राम पंचायतों में खाद गड्ढों का निर्माण कार्य सुस्त है।
इस पर जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने जिले के समस्त उप जिलाधिकारियों को भेजे आदेशों में कहा कि लेखपालों के माध्यम से भूमि चिह्नित कराएं।


कहा कि एक से डेढ़ हजार वर्ग मीटर जमीन चिह्नित करते हुए प्रस्ताव जिला पंचायत कार्यालय को पांच जुलाई तक उपलब्ध करा दें। साथ ही राजस्व ग्राम की ऐसी भूमि चिह्नित न करें, जिसमें विवाद, जल भराव आदि की समस्या हो। डीएम ने यह कार्य प्राथमिकता से करने को कहा, ताकि ग्राम पंचायतों में खाद गड्ढों का निर्माण हो सके।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- बांदा जिला कांग्रेस “और नहीं बस और नहीं, गम के प्याले और नहीं” !

City News Uttar Pradesh

स्वामी प्रसाद मौर्य का फिर विवादित बयान: अब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर की टिप्पणी, बोले – रामायण में भी हिंदू शब्द नहीं

City News Uttar Pradesh

यूपी : जल शक्ति मंत्री रामकेश के सिंचाई विभाग को सख्त निर्देश, कहा- हेड से टेल तक पहुंचाएं पानी

बसपा चीफ मायावती का बड़ा दावा: अगर ईवीएम में गड़बड़ी न हुई तो नहीं आएगी मोदी सरकार

डान मुख्तार की गुहार : साहब, मेरा दम निकल जाएगा, स्लो पॉइजन दिया गया है

बांदा का जल संस्थान महा लापरवाह: संकट नजर अंदाज कर बजा रहा चैन की बंशी !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़