- विनोद मिश्रा
बांदा। गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक पर पत्थर और कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया गया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव निवासी राजू (35) पुत्र गंगाचरण यादव रविवार की रात नकटी पोखरी गांव किसी काम से गया था। रात को वह पैदल वापस लौट रहा था। तभी नकटी पोखरी के ही समीप शराब ठेका के पास तीन लोग नशे में धुत उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर राजू पर कुल्हाड़ी और पत्थरों से कूचकर लहूलुहान कर दिया। शोरशराबा सुनकर सेल्समैन समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। हमलावर वहां से फरार हो गए। सेल्स मैन जनार्दन ने घटना की जानकारी गंगाचरण के परिजनों को दी।
मौके पर पहुंचे परिजन उसे लहूलुहान हालत में उठाकर सीएचसी लाए। डाक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने झाड़ी से कुल्हाड़ी और खून से सने तीन पत्थर बरामद कर लिए हैं। थानाध्यक्ष राकेश सरोज का कहना है कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
