30.9 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
पीएम सम्मान किसान निधि के लिए गांव-गांव लगाये जायेंगे कैम्प : मुख्य विकास अधिकारी
Other

पीएम सम्मान किसान निधि के लिए गांव-गांव लगाये जायेंगे कैम्प : मुख्य विकास अधिकारी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पीएम- किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिये अब गांव-गांव कैम्प लगाये जायेंगे और घर-घर जाकर कर्मचारी अब पात्र किसानों को चिन्हित करेंगे।  सीडीओ ने बताया कि 22 मई, 2023 से शुरू होने वाले इस संतृप्तीकरण अभियान में जो खुली बैठकें आयोजित होंगी उनमें ग्राम प्रधान के अलावा पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, लेखपाल, कृषि विभाग के कर्मचारी, पोस्ट आफिस के कर्मचारी तथा मोबाइल जनसुविधा केन्द्र की भी व्यवस्था रहेगी।

पीएम सम्मान किसान निधि के लिए गांव-गांव लगाये जायेंगे कैम्प : मुख्य विकास अधिकारी
Camps will be organized in every village for PM Samman Kisan Nidhi: Chief Development Officer

इस अभियान में योजना के 4 प्रकार के लाभार्थियों को ग्राम प्रधान के सहयोग से चिन्हित किया जायेगा। प्रथम श्रेणी में अभी तक आवेदन न करने वाले किसानों को चिन्हित कर उनका मौके पर ही आवेदन कराया जायेगा। दूसरी श्रेणी में जिन किसानों ने आवेदन कर दिया है, किन्तु उनका प्रकरण लम्बित है, उनका मौके पर ही सत्यापन कर उनसे घोषणा पत्र प्राप्त करते हुये कार्यवाही को पूर्ण कर डाटा राज्य स्तर पर अग्रसारित किया जायेगा। तीसरी श्रेणी में जिन किसानों का भूलेख अंकन न होने के कारण उनकी किश्ते रूकी हुई है, उनका सत्यापन लेखपाल द्वारा मौके पर ही किया जायेगा।

पीएम सम्मान किसान निधि के लिए गांव-गांव लगाये जायेंगे कैम्प : मुख्य विकास अधिकारी
Camps will be organized in every village for PM Samman Kisan Nidhi: Chief Development Officer

चौथी श्रेणी में जिन किसानों की समस्त औपचारिकतायें पूर्ण है, किन्तु उनका बैंक खाता उनके आधार से लिंक न होने के कारण उनकी किश्त रूकी हुई है, ऐसे किसानों लिये डाकघर के कर्मचारी 100 रू0 प्राप्त करके मौके पर ही आधार से लिंक नया बैंक खाता खेलेंगे, जिससे उनकी रूकी हुई किश्ते स्वतः उस खाते में प्राप्त होने लगेगी।

ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया गया है कि वह गाँवों में आयोजित होने वाली खुली बैठकों की तिथि का डिग्गी पिटवाकर व्यापक प्रचार करें, और किसानों को अवगत करायें कि वह आधार कार्ड, खतौनी, बैंक एकाउन्ट की पासबुक लेकर खुली बैठक में उपस्थित हो, जिससे कि मौके पर ही उनकी समस्या का निस्तारण किया जा सके । ग्राम प्रधानों और किसानों से अपील है कि वह गॉव-गॉव आयोजित होने वाले इन शिविरों में अपना सहयोग प्रदान करें, जिससे कि प्रत्येक पात्र किसान को योजना से लाभान्वित किया जा सके।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के जनपद बाँदा आगमन पर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन। रामकेश निषाद (जल शक्ति राज्य मंत्री - उत्तर प्रदेश सरकार )

उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के जनपद बाँदा आगमन पर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन। प्रकाश द्विवेदी ( सदर विधायक बांदा

उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के जनपद बाँदा आगमन पर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन। सुनील पटेल ( जिला पंचायत अध्यक्ष बांदा )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दस रुपये में मौत का सौदा ! बाजार में बिक रहा जहरीला टमाटर ?

City News Uttar Pradesh

Banda- खातों में गलत इंट्री से मनरेगा मजदूरों का बैंको में भुगतान फंसा…

City News Uttar Pradesh

मानसून सक्रिय होंने से बारिश बनी “राहत”: नौ साल बाद सबसे ठंडा दिन

दर्दनाक मौत : कार के अंदर खेल रहे चार मासूमों की दम घुटने से गई जान, मचा कोहराम …

विधायक प्रकाश का विपक्ष पर हमला : भ्रष्टाचार और कमीशन को माना गया विकास !

सीएम योगी की साख दांव पर? क्या एमएलसी का टिकट पाने में रमेश मिश्रा होंगे कामयाब ?

ब्रेकिंग न्यूज़