City News Uttar Pradesh
दस रुपये में मौत का सौदा ! बाजार में बिक रहा जहरीला टमाटर ?
Other

दस रुपये में मौत का सौदा ! बाजार में बिक रहा जहरीला टमाटर ?

 

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दस रुपये में मौत का सौदा हो रहा है ? बाजार में बिक रहा जहरीला टमाटर,जान लेवा बन सकता है। बाजार में आपको इस समय दस रुपये किलो में जो लाल-लाल टमाटर मिल रहे हैं, क्या आपने कभी सोचा है कि ये इतने ताजे और चमकदार कैसे हैं ? क्या ये वाकई नेचुरल तरीके से पके हैं या फिर इसके पीछे कोई खतरनाक सच्चाई छिपी है ? सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक किसान टमाटरों को एक कैमकल वाले पानी में डुबोते हुए नजर आ रहा है. यह वीडियो लोगों को चौंका रहा है और एक गंभीर स्वास्थ्य संकट की ओर इशारा करता है।

दस रुपये में मौत का सौदा ! बाजार में बिक रहा जहरीला टमाटर ?

चाहे सब्जी हो, सूप हो या सॉस, टमाटर हमारे भोजन का अहम हिस्सा है. लेकिन जिस तरह से इनका उत्पादन और पकाने का तरीका बदला है, वह बेहद चिंताजनक है. वीडियो में दिखाया गया है कि हरे टमाटरों को पहले तोड़ा जाता है और फिर उन्हें एक केमिकल वाले घोल में डुबोया जाता है। इस प्रक्रिया से टमाटर कुछ ही घंटों में लाल हो जाते हैं और लंबे समय तक सड़ते नहीं. लेकिन ये केमिकल्स सेहत के लिए बेहद खतरनाक हैं।

दस रुपये में मौत का सौदा ! बाजार में बिक रहा जहरीला टमाटर ?

विशेषज्ञों के अनुसार, इन टमाटरों पर इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स में एथिफॉन और कार्बाइड जैसे तत्व हो सकते हैं, जो शरीर के लिए जहर साबित हो सकते हैं. इनसे न केवल पाचन तंत्र प्रभावित होता है, बल्कि लंबे समय तक इनके सेवन से कैंसर, किडनी डैमेज, स्किन डिजीज और न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर तक हो सकते हैं। डॉक्टरों का मानना है कि ऐसे टमाटर खास तौर पर बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद खतरनाक हो सकते हैं। एक बार शरीर में जाने के बाद ये केमिकल्स खून में घुलकर अंगों को नुकसान पहुंचाने लगते हैं।

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चुनाव में जीत के बाद योगी आदित्यनाथ की पीएम मोदी से पहली मुलाकात, कहा- यूपी को विकास की नई उंचाइयों पर ले जाएंगे योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी जी : बंसल का हुक्म मध्य प्रदेश से अवैध बालू परिवहन” में “यूपी का छुड़ा रहा छक्का”: जयचंदों की चांदी

City News Uttar Pradesh

मनरेगा की “सत्यनारायण कथा” जिले में नहीं चल पा रही सत्य पर !

City News Uttar Pradesh

भ्रष्टाचार में धंसे सुनील की ‘बौखलाहट’ : जाति की ढाल पर सीएम और विधायक पर वार !

City News Uttar Pradesh

उपभोक्ता फोरम नें दिलाया बीमित राशि: खिल गया परिवादी का चेहरा

बुंदेलखंड : अधिक फैलाव से बरगद देता है अधिक मात्रा में आक्सीजन

ब्रेकिंग न्यूज़