City News Uttar Pradesh
दिवाली पर योगी सरकार का राज्‍य कर्मचार‍ियों को तोहफा: डीए में बढ़ोतरी के साथ ही बंपर बोनस का भी एलान
Other

योगी कैबिनेट में प्रस्ताव पास: यूपी खेल नीति मंजूर, अयोध्या को भी मिली सौगात, ओबीसी अयोग की रिपोर्ट स्वीकार

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ की अध्‍यक्षता में शुक्रवार को लोकभवन में कैब‍िनेट बैठक हुई। बैठक में कई फैसलों पर मुहर लगी। वहीं न‍िकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट को दी भी कैब‍िनेट ने मंजूरी दे दी है।

योगी कैबिनेट में प्रस्ताव पास: यूपी खेल नीति मंजूर, अयोध्या को भी मिली सौगात, ओबीसी अयोग की रिपोर्ट स्वीकार
Resolution passed in Yogi cabinet: UP sports policy approved, Ayodhya also got a gift, OBC Ayog report accepted

कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट को दी मंजूरी। नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार इस रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करेगी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 11 अप्रैल को होगी। सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश/निर्देश के अनुसार सरकार कार्यवाही करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है।

योगी कैबिनेट में प्रस्ताव पास: यूपी खेल नीति मंजूर, अयोध्या को भी मिली सौगात, ओबीसी अयोग की रिपोर्ट स्वीकार
Resolution passed in Yogi cabinet: UP sports policy approved, Ayodhya also got a gift, OBC Ayog report accepted

2- चार निजी विश्वविद्यालयों को आशय पत्र जारी करने के प्रस्तावों को मंजूरी। इनमें वरुण अर्जुन विश्वविद्यालय शाहजहांपुर, टीएस मिश्रा विश्वविद्यालय लखनऊ, फारुख हुसैन विश्वविद्यालय आगरा और विवेक राष्ट्रीय विश्वविद्यालय बिजनौर शामिल हैं।
3- राम मंदिर निर्माण के दृष्टिगत अयोध्या में 3 मार्गों को चौड़ा करने और उनके विस्तारीकरण के प्रस्तावों को मंजूरी। इस पर 465 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा रायबरेली-डलमऊ- फतेहपुर मार्ग को 700 मीटर की लंबाई में चार लेन में परिवर्तित किया जाएगा। इससे रायबरेली एम्स को चार लेन कनेक्टिविटी उपलब्ध हो सकेगी।
4- उत्तर प्रदेश खेल नीति 2023 को मंजूरी।
5- केंद्र सरकार के आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को उत्तर प्रदेश में भी लागू करने का निर्णय।
6- बाराबंकी, रायबरेली और मऊनाथ भंजन में बंद पड़ी कताई मिलों की निष्प्रयोज्य भूमि को एमएसएमई पार्क तथा आइटी/आइटीईएस पार्क की स्थापना के लिए उपयोग में लाने का निर्णय।
7- 15 साल से अधिक पुराने पंजीकृत वाहनों की स्क्रैपिंग के लिए उन पर बकाया कर में छूट देने का निर्णय।
8- उप्र गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धाराओं में संशोधन करते हुए डीएम के अलावा एडीएम, पुलिस कमिश्नर, संयुक्त पुलिस आयुक्त और अपर पुलिस आयुक्त को भी अधिकार देने का निर्णय।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मनरेगा की “सत्यनारायण कथा” जिले में नहीं चल पा रही सत्य पर !

City News Uttar Pradesh

UP : ‘लल्ला’ का पसंदीदा पेड़ा बनाकर लाईं भाभी विद्यावती, राष्ट्रपति ने ट्रेन में रखवाया

विधायक प्रकाश ने ‘पहलवानों’ का बढ़ाया हौसला: दंगल में दिखी ‘परंपरा’ की ताकत

City News Uttar Pradesh

डीएम को स्वछता समिति की बैठक में किया गया गुमराह ? हकीकत में गांव गंदगी से बेहाल !

बांदा गोल्ड मैडल हासिल करने की ओर : अन्य जिले फिलहाल पिछलग्गू !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी की पहल से टूटा व्यापारियों का अनशन, चोरी खुलासे का आश्वासन

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़