City News Uttar Pradesh
बांदा के अस्पताल कभी भी बन सकते है ज्वालामुखी से शमशान घाट, राम भरोसे है सब हाल !
Other

बांदा के अस्पताल कभी भी बन सकते है ज्वाला मुखी से शमशान घाट : राम भरोसे है सब हाल !

 

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भगवान करें अस्पतालों में अग्नि देवता अपनी कृपा बनाये रखें अन्यथा किन्ही तकनीकी कारणों से उनका प्रकोप प्रज्वलित हुआ तो अस्पताल शमशान घाट में तब्दील हो सकते है। अब रोना तो यही है की हालात ही विपरीत है। जिला पुरुष और महिला अस्पतालों में आग से निपटने की व्यवस्थाएं जिले में रामभरोसे हैं। जो गिनी चुनी दिखावटी व्यवस्थाएं हैं वह भी मानक के मुताबिक नहीं हैं। चंद सीज फायर सिलिंडर टांगकर अस्पताल प्रशासन ने आग से बचाव की खाना पुरी की है।

जिला अस्पताल की नहीं बज रही सिटी: मरीज ढाई माह से हैं परेशान

ईश्वर न करे कि अग्निकांड की कोई दुर्घटना हो, वरना अस्पताल प्रशासन की गैर जिम्मेदारी का खामियाजा निर्दोष बच्चों, महिलाओं और पुरुष मरीजों को भुगतना पड़ सकता है। व्यवस्थाएं तो दरकिनार दोनों अस्पतालों ने आज तक फायर ब्रिगेड विभाग से एनओसी तक हासिल नहीं की है। ऐसे में मंडल मुख्यालय के दोनों जिला अस्पतालों की पड़ताल भी लाजमी है। जिला महिला अस्पताल में संचालित एसएनसीयू (सिक न्यू बार्न केयर यूनिट) में 14 वार्मर बेड और 3 फोटो थेरेपी मशीन है। इस यूनिट में रोजाना औसतन 10 से 15 नवजात भर्ती रहते हैं। जिंदगी बचाने के लिए भर्ती किए गए इन नवजात की यूनिट में मात्र एक सीज फायर सिलिंडर है।

बांदा के अस्पताल कभी भी बन सकते है ज्वालामुखी से शमशान घाट, राम भरोसे है सब हाल !

मौका पड़ने पर वह भी चल पाए इसका कोई भरोसा नहीं। यहां तैनात स्टाफ को इसे चलाने की ट्रेनिंग ही नहीं दी गई। उधर, करीब डेढ़ सौ बेड की क्षमता वाले ट्रामा सेंटर और जिला अस्पताल में रोजाना लगभग 80 से 100 मरीज भर्ती रहते हैं। संभावित आग से बचाव के लिए यहां मात्र छह से सात सीज फायर सिलिंडर हैं। वह भी वार्डों के अंदर हैं, जबकि इन्हें बाहर होना चाहिए। जिला अस्पताल के सीएमएस एमडी त्रिपाठी का कहना है कि भूतल में अस्पताल होने से आग का जोखिम कम है। हरेक वार्ड में दो से तीन दरवाजे हैं। अन्य व्यवस्थाएं भी शीघ्र पूरी की जाएंगी।

स्वास्थ बेहाल : बदलते मौसम में खासी और जुकाम के मरीज बढ़े

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि जिला पुरुष और महिला अस्पतालों ने उनके विभाग से एनओसी नहीं हासिल की। कई पत्र भी भेजे गए। हाल ही में उन्होंने स्टाफ से अस्पतालों के सीज फायर सिलिंडर की जांच कराई थी। मानक के मुताबिक, हरेक वार्ड में 10-10 मीटर पर एक सिलिंडर होना चाहिए, लेकिन यह इंतजाम पर्याप्त नहीं हैं। अभियान चलाकर जांच करेंगे और कमी मिलने पर नोटिस देंगे।

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश ने ‘पहलवानों’ का बढ़ाया हौसला: दंगल में दिखी ‘परंपरा’ की ताकत

City News Uttar Pradesh

सावन का दूसरा सोमवार ‘शिवमय’ हुआ बांदा: ‘हर-हर महादेव’ के ‘जयघोष’ से गूंजे ‘शिवालय’

City News Uttar Pradesh Desk

आयुक्त दिनेश सिंह के निर्देश : विधानसभा चुनाव में बड़े और छोटे वाहनों का किया जाए इंतजाम

City News Uttar Pradesh

डरें नहीं, अपराधियों से निपटने को तैयार है पुलिस : एसपी अभिनंदन

City News Uttar Pradesh

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

डीएम दुर्गा शक्ति एवं भाजपा में “शीत युद्ध का घमासान” चर्चा में ? भगवान जाने क्या होगा परिणाम ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़