24.7 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम जे. रीभा ने 'शिकायतों' पर दिखाई सख्ती: फीडबैक से तय होगी अफसरों की जवाबदेही
उत्तर प्रदेश

डीएम जे. रीभा ने ‘शिकायतों’ पर दिखाई सख्ती: फीडबैक से तय होगी अफसरों की जवाबदेही

 

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला प्रशासन जनशिकायतों के समाधान में और अधिक पारदर्शिता और तत्परता लाने के लिए सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में डीएम जे. रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रकरणों के प्रभावी निस्तारण को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई।

डीएम जे. रीभा ने 'शिकायतों' पर दिखाई सख्ती: फीडबैक से तय होगी अफसरों की जवाबदेही

बैठक में डीएम जे. रीभा ने जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर साक्ष्य के साथ समाधान किया जाए, और शिकायतकर्ता को फोन अथवा प्रत्यक्ष रूप से संतुष्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी शिकायत डिफॉल्टर की श्रेणी में न पहुंचे। यदि किसी अधिकारी की लापरवाही या असंतोषजनक निस्तारण की पुष्टि होती है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीएम जे. रीभा ने 'शिकायतों' पर दिखाई सख्ती: फीडबैक से तय होगी अफसरों की जवाबदेही

डीएम ने अधिकारियों को आदेशित किया कि जनसुनवाई पोर्टल को अपने मोबाइल में अनिवार्य रूप से डाउनलोड करें और प्रतिदिन उसमें दर्ज शिकायतों की स्थिति की समीक्षा करें। उन्होंने कहा, “शिकायत समाधान केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि जनभावनाओं का सम्मान है।” राजस्व, पंचायत, नगरपालिका, विद्युत, चिकित्सा सहित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि स्थानीय स्तर पर जाकर शिकायतकर्ताओं से सीधी वार्ता करें और उनकी समस्या को पूरी संवेदनशीलता से हल करें।

डीएम जे. रीभा ने 'शिकायतों' पर दिखाई सख्ती: फीडबैक से तय होगी अफसरों की जवाबदेही

खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ग्राम स्तर पर व्यक्तिगत वार्ता कर समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी अमिताभ यादव, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी, पीडी डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत एवं अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नरैनी सीएचसी प्राण वायु का नहीं धड़क रहा दिल : कम पड़ गया बिल !

City News Uttar Pradesh

पुलिस की सराहनीय पैरवी से दुष्कर्म पीड़िता को मिला न्याय : बाईस वर्ष की हुई सजा

City News Uttar Pradesh

मंडलीय जल संरक्षण गोष्ठी : उबाऊ माहौल में औपचारिकताओं में सिमटी

City News Uttar Pradesh

दुर्घटना : गाय को बचाने में पलटा तेज रफ्तार आटो, एक की मौत, चार घायल

City News Uttar Pradesh

बांदा से दिल्ली-प्रयागराज का सफर होगा और आसान: 28 अप्रैल से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

संत की बरसी कृपा : बांदा देश में हासिल करेगा विकास का दूसरा स्थान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़