- विनोद मिश्रा
बांदा। डीएम अनुराग नें जिले की होम्योपैथी चिकित्सा व्यवस्था में सुधार के लिये भीष्म प्रतिज्ञा कर ली है। गुरुवार को पूरे जिले के होम्योपैथी अस्पतालों का निरीक्षण अभियान चला। भारी अव्यवस्था मिली। ताले तक तोड़ने की नौबत आ गई। डीएम अनुराग नें स्वंय विकास खण्ड बडोखर खुर्द, छेहरांव तथा जमालपुर के चिकित्सालय एवं प्राथमिक बालिका विद्यालय जमालपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया ।

छेहरांव में चैकीदार छक्कीलाल उपस्थित मिले तथा चिकित्सक डा0 राजीव बेदी अनुपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी द्वारा जब अलमारी तुडवाकर देखा गया तो माह जनवरी के बाद उपस्थित रजिस्टर नही बना हुआ था और ना ही ओपीडी रजिस्टर बना था। स्टाक रजिस्टर भी नही था। कबाड भरा पडा था। यह सब देख जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी। स्टाक रजिस्टर के अनुसार दवाओं का मिलान नही किया जा सका। मरीजों को दी जाने वाली दवाओं कोई रजिस्टर प्राप्त नही हुआ। ग्रमीणों नें बताया की यह चार-पाॅच दिन में डाक्टर साहब कभी-कभी आते हैं।

जमालपुर में डा0 पूर्णिमा जायसवाल प्रभारी चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहीं। उनके द्वारा बताया गया कि अभी तक 5 मरीज देखे गये। कबाड पडे समान को निष्प्रयोज्य घोषित कर कण्डम कराने के निर्देश दिये गये। वहीं बगल में स्थित आयुष्मान भारत के तहत बना केन्द्र बन्द मिला एवं एएनएम सेन्टर बन्द मिला।

बबेरू के होम्योपैथिक चिकित्सालय मिलाथू, गांव के पहले एएनएमसेंटर में तथा अलिहा के राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य द्वारा, विकास खण्ड महुआ तहसील सदर बांदा के राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय का निरीक्षण अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, विकास खण्ड नरैनी तहसील नरैनी के राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय चन्द्रपुरा, नहरी, का निरीक्षण उप जिलाधिकारी बांदा सुधीर कुमार, विकास खण्ड कमासिन के चकरेही, छिलोलर, इंगुवा मऊ का निरीक्षण उप जिलाधिकारी बबेरू वंदिता श्रीवास्तव, विकास खण्ड बिसण्डा तहसील अतर्रा के राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय पारा, तेन्दुरा, चैसड़ का निरीक्षण उप जिलाधिकारी अतर्रा सौरभ शुक्ला , विकास खण्ड तिन्दवारी तथा जसपुरा तहसील पैलानी के राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय पैलानी, चन्दवारा का निरीक्षण उप जिलाधिकारी पैलानी महेन्द्र प्रताप द्वारा आदि नें किया। इसी तरह अन्य में भी पूरे जिला में व्यवस्था चौपट मिली।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
