27.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड में मगरमच्छों का 'कुनबा' हुआ 'दो गुना': नदी में 'धूप' सेंकते आते हैं नजर
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बुंदेलखंड में मगरमच्छों का ‘कुनबा’ हुआ ‘दो गुना’: नदी में ‘धूप’ सेंकते आते हैं नजर

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड में पांच साल में दोगुना मगरमच्छों का कुनबा दो गुना हो गया है। यह बेतवा नदी के आसपास धूप सेंकते नजर आते हैं। पारिस्थितिक तंत्र पर अध्ययन करने वाले विशेषज्ञ डॉ. गिरीश मिश्रा के अनुसार, कोरोनाकाल से पहले बेतवा नदी के बहाव क्षेत्र में करीब 2700 मगरमच्छों का अनुमान था। वर्तमान में इनकी संख्या बढ़कर लगभग 5500 से अधिक हो गई है।

बुंदेलखंड में मगरमच्छों का 'कुनबा' हुआ दो गुना: नदी में धूप सेंकते आते हैं नजरबुंदेलखंड में बहने वाली बेतवा नदी का पानी इनके लिए अनुकूल साबित हो रहा है। वन विभाग के मुताबिक बेहतर संरक्षण और प्राकृतिक आवास की सुरक्षा के चलते बीते पांच वर्षों में इनकी संख्या करीब दोगुनी हो गई है। अवैध शिकार पर सख्ती, रेत खनन पर निगरानी और घोंसलों की सुरक्षा जैसे उपायों से इनके प्राकृतिक प्रजनन में बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में इनकी संख्या बढ़कर लगभग 5500 से अधिक हो गई है। संख्या बढ़ने के साथ अब ये मगरमच्छ अक्सर नदी किनारे धूप सेंकते दिखाई देते हैं।

बुंदेलखंड में मगरमच्छों का 'कुनबा' हुआ दो गुना: नदी में धूप सेंकते आते हैं नजरहमीरपुर, बबीना, माताटीला बांध और ओरछा समेत आसपास के इलाकों में रोजाना मगरमच्छों को धूप में आराम करते देखा जा सकता है। वन विशेषज्ञों का मानना है कि मगरमच्छों की बढ़ती संख्या नदी के संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र का संकेत है। डीएफओ नीरज आर्य के अनुसार सुरक्षित वातावरण और संरक्षण उपायों के चलते इनकी आबादी में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे क्षेत्र में इको टूरिज्म को भी बढ़ावा मिल सकता है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पृथक बुंदेलखंड के लिए ‘गांव-गांव, पांव-पांव यात्रा’ : दो अगस्त को ‘कामतानाथ’ पर होगा समापन

City News Uttar Pradesh Desk

हाईटेक टेक्नोलॉजी ‘हब’ बनेगा अटल विद्यालय: ड्रोन, रोबोटिक्स व स्पेस साइंस की होगी ‘शिक्षा’

इलेक्ट्रानिक बसों का चित्रकूट मंडल को मिलेगा आनंद : गूंजेगा तीर्थाटन का जयकारा

Banda : गजब की बात : बांदा में बह रही दूध की धार ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘भाजपा’ क्या हुई ‘रोग ग्रस्त’ ? क्यों नहीं ‘निरोग’ हो पा रहा ‘संगठन’ ?

City News Uttar Pradesh Desk

सीएम योगी नें पुलिस भर्ती परीक्षा किया रद्द : छह माह बाद पुनः परीक्षा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़