28.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
क्रिकेट खिलाड़ी मोहित सिंह की 'दर्दनाक' मौत: कोहरे ने छीन ली जिंदगी, खेल जगत में मातम
उत्तर प्रदेश

क्रिकेट खिलाड़ी मोहित सिंह की ‘दर्दनाक’ मौत: कोहरे ने छीन ली जिंदगी, खेल जगत में मातम

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में देर रात “युवा क्रिकेट खिलाड़ी मोहित सिंह” की अचानक मौत ने “जिलें और खेल जगत” को “गहरे शोक” में डुबो दिया। स्वराज कालोनी मोहल्ले के रहने वाले मोहित, स्थानीय स्टेडियम में क्रिकेट खेलते और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत थे। वह अपनी मामी की तेरहवीं संस्कार से लौट रहे थे।

क्रिकेट खिलाड़ी मोहित सिंह की 'दर्दनाक' मौत: कोहरे ने छीन ली जिंदगी, खेल जगत में मातम

मोहित सिंह मटौंध थाना क्षेत्र के ग्योरा गांव के पास, सामने से आए वाहन से बचने के प्रयास में पेड़ से टकरा गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा रात में हुआ और सुबह गांव के ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। मोहित सिंह पांच बहनों में एकलौते भाई थे। उनके पिता स्व. प्रदीप सिंह का निधन हो चुका है। उनकी पत्नी काजल और मां ऊषा सिंह अब अकल्पनीय दुख और खालीपन का सामना कर रही हैं। दो साल पहले ही मोहित शादी के बंधन में बंधे थे।

क्रिकेट खिलाड़ी मोहित सिंह की 'दर्दनाक' मौत: कोहरे ने छीन ली जिंदगी, खेल जगत में मातम

उनका जाना परिवार के लिए सबसे बड़ा झटका है। मोहित सिर्फ परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि स्थानीय खेल प्रेमियों और स्टेडियम के साथी खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा थे। उनका जीवन और खेल भावना अब सिर्फ यादों में जीवित रह गई है। खेल जगत में शोक की लहर है। खिलाड़ियों का कहना है कि मोहित सिंह की “उत्साही और प्रेरक छवि” हमेशा याद रखी जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सदर विधायक प्रकाश नें विपक्षी दलों की बढ़ाई धड़कन, कारवां नें पकड़ा रफ्तार

City News Uttar Pradesh

Banda : खेतों को रौंद रहे बालू माफियाओं के बालू भरे वाहन, डीएम व पुलिस अधीक्षक को दिया गया शिकायती पत्र …

मंत्री रामकेश निषाद अस्वस्थ : डाक्टरों नें दी बेड रेस्ट की सलाह

ऑनर किलिंग की आशंका : बांदा में भूसे के ढेर में मिला लड़की का गर्दन कटा शव, फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम भी मौके पर पहुंची, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में मगरमच्छों का ‘कुनबा’ हुआ ‘दो गुना’: नदी में ‘धूप’ सेंकते आते हैं नजर

City News Uttar Pradesh Desk

मेला लगाकर मतदाताओं को सूची में नाम दर्ज कराने की प्रशासन नें बताई गई जुगत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़