24.6 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
कृषि विभाग बना 'मूकदर्शक' : किसानों की 'आर्थिक रीढ़' पर प्रहार, केंद्र ने मांगी 'रिपोर्ट'
उत्तर प्रदेश

कृषि विभाग बना ‘मूकदर्शक’ : किसानों की ‘आर्थिक रीढ़’ पर प्रहार, केंद्र ने मांगी ‘रिपोर्ट’

मकर संक्रांति पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || दलजीत सिंह ( पूर्व विधायक एंव वरिष्ठ भजपा नेता ) विज्ञापन

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में इन दिनों खेतों में “लहलहाती सरसों और राई “की फसलें “माहू कीट” के भीषण हमले से “कराह” रही हैं। हालात इतने “भयावह” हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद जिले का “कृषि विभाग अब तक मूकदर्शक” बना हुआ है। न तो व्यापक सर्वे शुरू हुआ और न ही किसानों को समय रहते प्रभावी सहायता मिल सकी, जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है।

कृषि विभाग बना 'मूकदर्शक' : किसानों की 'आर्थिक रीढ़' पर प्रहार, केंद्र ने मांगी 'रिपोर्ट'

जिले में सरसों और राई की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। यही फसल किसानों की “मुख्य नकदी फसल” मानी जाती है। दिसंबर माह से ही “माहू कीटों” ने फसलों पर “हमला” शुरू कर दिया था, लेकिन शुरुआती दौर में इस पर ध्यान नहीं दिया गया। अब, जब फसलें परिपक्व अवस्था में पहुंच चुकी हैं, तब माहू ने खेतों में व्यापक रूप से कब्जा जमा लिया है।

कृषि विभाग बना 'मूकदर्शक' : किसानों की 'आर्थिक रीढ़' पर प्रहार, केंद्र ने मांगी 'रिपोर्ट'

माहू कीट पौधों के फूल, पत्तियां और तना से रस चूसकर उन्हें भीतर से खोखला कर रहा है। कई इलाकों में फूल झड़ चुके हैं, फलियां कमजोर हो गई हैं और खेतों में पीली पड़ती फसलें किसानों की टूटती उम्मीदों की गवाही दे रही हैं।

किसानों की किस्मत पर "माहू का हमला" : खामोश है कृषि विभाग का अमला !

किसान लाख प्रयासों के बावजूद कीट प्रकोप को रोक पाने में असमर्थ हैं। किसानों का कहना है कि सरसों की फसल से ही व पारिवारिक खर्च, बच्चों की पढ़ाई, बैंक व साहूकार का कर्ज और चुकाने की उम्मीद रखते हैं। अब फसल बर्बाद होने की स्थिति में किसानों का जीवन-चक्र पूरी तरह चरमरा सकता है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गणेश महोत्सव बना ‘सांस्कृतिक उत्सव’ का केंद्र: गीत-नृत्य और रंगोलियों से ‘सराबोर महोत्सव’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने एसडीएम को फटकारा: कहा- क्यों चलवाया सुनील पटेल के इशारे पर बुलडोजर ?

City News Uttar Pradesh

डीएम के ‘गुस्से’ से विभाग में ‘हड़कंप’ : लापरवाहों का ‘रोका’ वेतन, अफसरों को ‘अल्टीमेटम’

City News Uttar Pradesh

राइफल क्लब पर सियासी संग्राम: सपा-कांग्रेस का अल्टीमेटम, ‘आर-पार’ की होगी ‘जंग’

City News Uttar Pradesh

नजर बाग में चोरी का ‘तांडव’ : विधायक प्रकाश का पुलिस को ‘अल्टीमेटम’

City News Uttar Pradesh

बांदा में बसपा का घटा जनाधार : कैसे होगा विधानसभा चुनाव में उद्धार ? …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़