City News Uttar Pradesh
ऑनर किलिंग : घर में दफ़नाई लाश मामले में आया नया मोड़, पिता और भाई पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
उत्तर प्रदेश

ऑनर किलिंग : घर में दफ़नाई लाश मामले में आया नया मोड़, पिता और भाई पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

 

बांदा। जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बजरंग चौराहा (गुढ़ा कलां) में 17 वर्षीय बेटी को मौत के घाट उतारने के गुनहगार उसके पिता और भाई ही निकले। माना जा रहा है कि यह ऑनर किलिंग है। पुलिस ने पिता और भाई के विरुद्ध हत्या और शव छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, भाई फरार है।

ऑनर किलिंग : घर में दफ़नाई लाश मामले में आया नया मोड़, पिता और भाई पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Honor killing: New twist in the case of dead body buried in the house, murder report filed against father and brother

मंगलवार की रात देशराज राजपूत की 17 वर्षीय पुत्री रैना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने गुपचुप ढंग से घर के पास ही पशुशाला परिसर में रातोरात उसके शव को दफना दिया। पुलिस को पता ही नहीं चला। उधर, गांव में यह खबर फैली और पुलिस तक पहुंच गई। बुधवार की रात पुलिस मौके पर पहुंच गई। मुख्यालय से एसपी अभिनंदन, एसडीएम राघवेंद्र सिंह तथा सीओ नितिन कुमार घटनास्थल आ गए। इन सभी की मौजूदगी में किशोरी का शव निकाला गया। पिता देशराज का कहना था कि बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई। जिस्म में चोट के निशान भी मिले। जहर की पुष्टि के लिए बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शुक्रवार को शाम नरैनी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक किशोरी के पिता देशराज और उसके पुत्र धनंजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश बोले किसानों का होगा आर्थिक विकास : नहरें करेंगी मालामाल

City News Uttar Pradesh

प्रवीण सिंह बोले: मोदी का ‘सपना’ साकार कर रहे हैं बुंदेलखंड के युवा, हुनर से बनेंगे ‘आत्मनिर्भर’

बालू के अवैध खनन पर संसद में गर्जना करेंगे पूर्व मुख्य मंत्री : केन खदानों का लिया जायजा !

City News Uttar Pradesh

गांवों में सफाई न होने से गंदगी के बीच दीवाली मनी : लोग दिखे दुखी

City News Uttar Pradesh

मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर भाई से हुआ झगड़ा तो नाराज बहन ने फांसी लगाकर दे दी जान, शव देख परिवार में मची चीख-पुकार, पांचवी की छात्रा थी बच्ची

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें इंटीग्रेटेड हेल्थ सेंटर का किया उदघाटन: एक जगह हो जायेगी सारी जांचे

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़