29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
परिवहन विभाग का धरपकड़ अभियान तेज : पन्ना मार्ग की तीन प्राइवेट बसें हुई सीज, आठ अन्य वाहनों का हुआ चालान
उत्तर प्रदेश

परिवहन विभाग का धरपकड़ अभियान तेज : पन्ना मार्ग की तीन प्राइवेट बसें हुई सीज, आठ अन्य वाहनों का हुआ चालान

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मध्य प्रदेश के सीमावर्ती पन्ना मार्ग सहित पूरे जिले में डग्गामार वाहनों को लेकर चलाई गई मुहिम के बाद परिवहन विभाग ने धरपकड़ अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार की शाम यात्रीकर/मालकर अधिकारी एके मिश्रा ने भारी पुलिस बल के साथ कालिंजर के पास चेकिंग अभियान चलाया। पन्ना-बांदा, पन्ना-चित्रकूट की तीन प्राइवेट बसों को सीज कर दीं। उन्हें कालिंजर व नरैनी थाने में खड़ा किया गया है।

परिवहन विभाग का धरपकड़ अभियान तेज : पन्ना मार्ग की तीन प्राइवेट बसें हुई सीज, आठ अन्य वाहनों का हुआ चालान
Transport department’s crackdown campaign intensified: three private buses of Panna Marg seized, eight other vehicles challaned

इसके अलावा आठ अन्य वाहनों का चालान किया गया। इससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई वाहन खेतों के रास्ते गांवों में घुस गए। जिन्हें चेकिंग दल ने खोज निकाला। प्राइवेट वाहनों द्वारा यात्रियों को अधिक किराया वसूलने की अहम समस्या को लेकर अमर उजाला ने खबर की मुहिम छेड़ी थी।

परिवहन विभाग का धरपकड़ अभियान तेज : पन्ना मार्ग की तीन प्राइवेट बसें हुई सीज, आठ अन्य वाहनों का हुआ चालान
Naraini Assembly (Om Mani Verma)

नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा ने इस मुहिम का समर्थन करते हुए अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद हरकत में आए परिवहन विभाग ने प्राइवेट वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। गुरुवार को जहां रोडवेज परिसर से एक किलो मीटर के दायरे में मौजूद बस व अन्य एक दर्जन वाहनों का चालान किया। शुक्रवार को पन्ना मार्ग पर अभियान चलाया।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विश्व हिंदू परिषद धर्म रक्षा के लिये चलायेगी निधि संचय अभियान: बनी रणनीति

City News Uttar Pradesh

अशोक त्रिपाठी ने जिला पुस्तकालय की दुर्दशा पर उठाई आवाज़: सीएम से कार्रवाई की मांग

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत का सेवा उजाला:194 लोगों को मिली नई दृष्टि

City News Uttar Pradesh Desk

क्रांति दिवस पर कांग्रेस नें बेरोजगारी, महंगाई कें मुद्दे पर फूंका पद यात्रा का विगुल

दहेज लोभियों की अग्रिम जमानत अर्जी हुई खारिज

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश द्वारा ‘बांध’ का निरीक्षण’: कहा- केन बेतवा लिंक परियोजना बनेगी जीवनरेखा

ब्रेकिंग न्यूज़