
- विनोद मिश्रा
बांदा। बहुचर्चित बिकरू कांड में शहीद हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ) देवेंद्र मिश्रा की पत्नी आशा मिश्रा ने अपने देवरों पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने सिविल लाइन चौकी में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

आशा मिश्रा वर्तमान में अपनी बेटियों के साथ कानपुर में रहती हैं। बुधवार को वह मायके में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद जब शहर कोतवाली क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक स्थित अपने मकान पर पहुंचीं, तो वहां का हाल देखकर दंग रह गईं। उनके अनुसार, मकान का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर का कीमती सामान भी गायब था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके देवर मकान पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं और पहले भी कई सामान हटा चुके हैं।

आशा मिश्रा ने बताया कि उनके मकान में किराए पर दी गई दुकानों के दुकानदार पिछले पांच महीनों से किराया नहीं दे रहे हैं। जब उन्होंने इस संबंध में पूछताछ की तो उनके देवरों ने जवाब दिया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है।इस पूरे मामले में आशा मिश्रा ने पुलिस से न्याय की मांग की है। इस संबंध में शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और संपत्ति बंटवारे को लेकर मामला पहले से ही न्यायालय में लंबित है। पुलिस जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
