![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान संगम स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण सिंह और उनकी टीम द्वारा द्वारा भाजपा नेताओं की मौजूदगी में एक विशेष सेवा सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बांदा-प्रयागराज मार्ग पर लगाया गया, जहां श्रद्धालुओं को जलपान एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की गईं।

महाकुंभ में लाखों श्रद्धालु संगम स्नान के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन ने श्रद्धालुओं की सहायता हेतु “विशेष सेवा सहयोग शिविर” की व्यवस्था की गई। जिसमें संगठन के कार्यकर्ताओं ने नि:शुल्क भोजन, पानी, चाय एवं अन्य सुविधाएं प्रदान कीं, जिससे यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाया जा सके।

मीडिया प्रभारी कार्तिक निगम ने बताया कि बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार, संगठन समाज सेवा और जनकल्याण के प्रति निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल सेवा करना है। यह शिविर भी उसी संकल्प का एक हिस्सा है।” और आगे भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रहेंगे। मीडिया प्रभारी कार्तिक निगम ने कहा कि “सेवा परमो धर्मः की भावना के साथ संगठन समाज के हर वर्ग की सहायता के लिए तत्पर रहेगा।”

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप गुप्ता, भाजयुमों जिला महामंत्री शशांक सिंह परमार भी उपस्थित रहे। इस आयोजन को सफल बनाने में तुषार द्विवेदी, राजुल मिश्रा, हिमांशु सिंह, गौतम श्रीवास्तव, इरेंद्र सिंह गौतम, उदय प्रकाश, संत शरण अवस्थी, अक्षय मिश्रा, ओम नारायण सैनी, देवर्षि खरे सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
