
- शरद मिश्रा
बांदा। नरैनी विधान सभा के आक्सीजन पार्क तुर्रा अतर्रा में ‘सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती महोत्सव कार्यक्रम को आक्सीजन दी गई। इस अवसर पर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने उनके ‘व्यक्तित्व और कृतित्व’ का सारगर्भित वर्णन किया। “एकता यात्रा एवं जनसभा – यूनिटी मार्च” आकर्षण का केंद्र बन गया।

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने इस दौरान “एक भारत आत्मनिर्भर भारत” के महान संकल्प को साकार करने का संकल्प दिलाया। विधान परिषद सदस्य बाबूलाल तिवारी ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की एकता और अखंडता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

विधायक नरैनी ओममणि वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल ने रियासतों को भारतीय संघ में मिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनकी विरासत आज भी देश के लिए प्रेरणादायक है।

इस कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल, पूर्व सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी, विधायक राजकरण कबीर, भजिलाध्यक्ष युवा मोर्चा मोहित गुप्ता, बांदा पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता, पूर्व डीडीसी राजभवन उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
