– बांदा साइबर टीम की मदद से शामली में पुलिस ने दबोचा
- विनोद मिश्रा
बांदा। सोशल मीडिया में देवी-देवताओं की अश्लील फोटो अपलोड कर वायरल करने वाले युवक को बांदा साइबर टीम की मदद से शामली पुलिस ने धर दबोचा। उसके पास से मोबाइल भी बरामद हुआ है। वह सोशल मीडिया में कइ ग्रुपों से जुड़ा हुआ था। युवक अपना पता राजस्थान लिखता था।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर आरके सिंह ने बताया कि शामली जिले के खैलखला गांव का रहने वाले साबेज पुत्र जाहिद हसन सोशल मीडिया में देवी देवताओं को अश्लील फोटो अपलोड कर वायरल करता था। उसमें भद्दे भी कमेंट भी करता था। इसके साथ ही युवक सोशल मीडिया में अपना पता राजस्थान बताता था। साइबर सेल टीम ने इस मामले की जानकारी सूबे के सभी साइबर सेल को दी। जनपद बांदा की साइबर सेल टीम ने संबंधित युवक को ट्रेस किया तो मामला शामली का निकला।

साइबर सेल ने शामली साबइर सेल को इसकी जानकारी दी। शामली में थाना कैराना पुलिस ने साबेज को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक एंड्रायड मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस ने दावा कि युवक सोशल मीडिया के तमाम ग्रुपों से जुड़ा हुआ था। सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्विटर पर मिली सूचना के मुताबिक सोशल मीडिया सेल बांदा ने युवक की गिरफ्तारी कराई।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
