
- विनोद मिश्रा
बांदा। गर्मी का तापमान बाहर जितना कहर ढा रहा है, उससे कहीं अधिक नरक का अनुभव इस समय “बांदा मंडल कारागार के बंदी झेल” रहे हैं। मानवाधिकारों की धज्जियां उड़ती दिख रही हैं। “जेल के भीतर का तापमान जैसे सजा से बढ़कर शाप” बन गया है। बैरकों में भीड़ का आलम यह है कि 45 बंदियों की क्षमता वाले बैरक में 70 से 80 बंदी ठूंसे जा रहे हैं। नतीजा ‘घुटन, बीमारियां और बेबसी’। जेल में फंगल इन्फेक्शन और गर्मी जनित रोगों का कहर इस कदर फैला है कि हर तीसरे बंदी की त्वचा पर दाने, चकत्ते और घाव देखे जा सकते हैं ? दवाओं का टोटा और इलाज में देरी हालात को और भी बिगाड़ रही है !

रात के वक्त हालात और भी भयावह हो जाते हैं। पंखे गर्म हवा उगलते हैं, बंदी चैन की नींद तो छोड़िए, करवट भी नहीं बदल सकते। बंदियों का कहना है कि “हम अपने अपराध की सजा भुगत रहे हैं, लेकिन यह जो हो रहा है वह तो अमानवीय है।” जेल के अंदर का तापमान बाहर से कहीं ज़्यादा। “बैरकों की दीवारें तपकर अंगार” बन चुकी हैं। कुछ बंदी तो बुखार, उल्टी-दस्त, स्किन इंफेक्शन और यहां तक कि मानसिक तनाव से भी जूझ रहे हैं !

मंडल कारागार पहले ही “ओवर क्राउडेड जेलों की सूची” में था, अब “गर्मी ने हालात और बदतर” कर दिए हैं। जेल के भीतर पीने के पानी और स्वच्छता व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है। जेल प्रशासन का दावा है कि “अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं”, लेकिन ज़मीनी सच्चाई इसके उलट है ? यह हालात केवल अव्यवस्था नहीं, बल्कि मानवीय अधिकारों का खुला उल्लंघन हैं ! बंदी भले ही अपराधी हों, पर संविधान उन्हें भी गरिमामय जीवन का अधिकार देता है। बांदा जेल में यह अधिकार हवा में उड़ते नजर आ रहे हैं। जेल अधीक्षक का दावा है कि गर्मी को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्थाएं कराई गई हैं और बीमार बंदियों का समय से इलाज कराया जा रहा है। लेकिन सच्चाई यह है कि बंदियों की चीखें बैरकों में दम तोड़ रही हैं ?
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
