City News Uttar Pradesh
डीएम जे. रीभा का चला 'हंटर': स्वास्थ्य विभाग की कसी लगाम, लापरवाह आशाओं पर 'गाज'
उत्तर प्रदेश

डीएम जे. रीभा का चला ‘हंटर’: स्वास्थ्य विभाग की कसी लगाम, लापरवाह आशाओं पर ‘गाज’

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही और सुस्ती पर डीएम जे. रीभा ने अब सीधी और सख्त चाबुक चला दी है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम रीभा ने अधिकारियों की जमकर क्लास ली और लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर सीधी कार्रवाई के निर्देश दे दिए। डीएम ने स्पष्ट आदेश दिया कि “जो आशाएं अपने कार्यों में उदासीनता बरत रही हैं, उन्हें नोटिस दो और जवाब न मिलने पर सीधे कार्यवाही करो।” खास तौर पर बड़ोखर खुर्द और तिंदवारी ब्लॉक की लापरवाह व्यवस्था पर डीएम का गुस्सा फूटा।

डीएम जे. रीभा का चला 'हंटर': स्वास्थ्य विभाग की कसी लगाम, लापरवाह आशाओं पर 'गाज'

डीएम ने कमासिन, बिसंडा, नरैनी और बबेरू विकासखंडों में टीकाकरण की खराब स्थिति को गंभीर चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि एक वर्ष से दो वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण यदि समय से नहीं हुआ, तो यह शासन के साथ जनता के साथ विश्वासघात है। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को माइक्रो प्लान तैयार करने, ई-कवच पोर्टल पर समय से डेटा फीड करने और निगरानी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। नरैनी और बबेरू को विशेष रूप से चिन्हित करते हुए वहां की सुस्त कार्यप्रणाली पर सख्त नजर रखने को कहा।

डीएम जे. रीभा का चला 'हंटर': स्वास्थ्य विभाग की कसी लगाम, लापरवाह आशाओं पर 'गाज'

डीएम ने आयुष्मान भारत योजना के लाभ को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिले के नए प्राइवेट अस्पतालों को योजना से जोड़ने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि “जिस अस्पताल में गरीब का इलाज न हो, वह व्यवस्था नहीं, बीमारी है।” साथ ही आभा आईडी बनाने के काम में तेजी लाकर अभियान मोड में इसे पूर्ण करने का आदेश दिया। बैठक में जननी सुरक्षा योजना की धीमी प्रगति पर भी सवाल उठे। डीएम ने कहा कि “यदि प्रसूता को समय पर लाभ नहीं मिला, तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होगा।”

डीएम जे. रीभा का चला 'हंटर': स्वास्थ्य विभाग की कसी लगाम, लापरवाह आशाओं पर 'गाज'

उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने और जल जीवन मिशन के तहत चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। बैठक में मौजूद मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सभी पीएचसी प्रभारी, तहसील स्तरीय अधिकारी और संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों को डीएम रीभा ने स्पष्ट किया कि अब काम दिखना चाहिए, कागज़ों पर नहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले रिव्यू में भी यही हाल रहा तो व्यक्तिगत जवाबदेही तय होगी और कार्रवाई से कोई नहीं बचेगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में लोकसभा की एक सीट मांग अपना दल एस नें भाजपा की बढ़ाई मुसीबत !

City News Uttar Pradesh

दहेज व अवैध संबंधों के चलते हुई थी विवाहिता की हत्या, पति सहित चार ससुरालीजनों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा

भगवा चोले में ‘ठगी’ का साम्राज्य: चमत्कार का ‘झांसा’ देकर नकदी पर डाका, तीन फर्जी साधु गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh Desk

News : बदायूं कांड ने देश को किया शर्मसार एंव कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वारंट: अखिलेश यादव

आयुक्त आर.पी सिंह नें धान खरीद पर ध्यान लगाया : औचक किया निरीक्षण !

City News Uttar Pradesh

बारिश से गिरा पारा होने लगा सर्दी का एहसास : फसलों पर भी खतरे के मंडराये बादल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़