30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : जिला पंचायत के प्रशासक बने जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह…

 

– जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल हुआ पूरा

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष से बतौर प्रशासक यहां का चार्ज ग्रहण किया। चार्ज ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी से बातचीत की और विकास कार्यों का ब्योरा तलब किया। प्रशासक ने कहा कि कोई भी अधिकारी और कर्मचारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर 13 जनवरी 2015 को सरिता द्विवेदी की ताजपोशी हुई थी। पांच वर्ष का उनका कार्यकाल बुधवार को पूरा हो गया।

कार्यकाल खत्म होने के बाद गुरुवार को जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ बतौर प्रशासक यहां का चार्ज ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एलएन खरे, अपर अभियंता प्र.सहायक अभियंता राकेश कुमार, अवर अभियंता राम कुमार त्रिपाठी, लेखाकर नरेंद्र कुमार शर्मा सहित सभी स्टाफ के साथ उन्होंने मीटिंग की। जिला पंचायत कार्यालय एवं पूरे परिसर का निरीक्षण किया।

डीएम नेे जिला पंचायत कार्यालय के सभी कर्मचारियों के कार्य विभाजन की सूची उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। साथ ही यह भी कहा कि कोई भी अधिकारी व कर्मचारी बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं जायेंगे। कभी आकस्मिक निरीक्षण किया जा सकता है। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी से जिला पंचायत के अन्तर्गत क्या-क्या कार्य किये जाते हैं और वर्तमान में जिला पंचायत की कहां-कहां जमीन उपलब्ध है और जिला पंचायत की संपत्ति का विवरण तथा निर्माण कार्यो का विवरण उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के सभी पटलों, गेस्ट हाउस, मीटिंग हाल, मीटिंग हाल के बरामदे, पार्क सहित पूरे परिसर में अत्यधिक गंदगी पाये जाने पर असंतोष व्यक्त किया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रतिनिधि अंकित द्वारा नगर सुंदरीकरण को मिली उड़ान: लखनऊ टीम ने किया निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

विधायक विशम्भर यादव की सदन में ‘दहाड़’ : खेल मैदान नहीं, मुनाफे की मंडी चाहती है सरकार ?

City News Uttar Pradesh

Banda- यात्रियों की जान जोखिम में डाल सरकार बसों में करायेगी सफर !

City News Uttar Pradesh

बांदा के बैंक साबित हो रहे निकम्मे : सर्वर डाउन होना बन गई है रोजाना की बात

City News Uttar Pradesh

स्वतंत्र देव सिंह को मिलेगी कमान ? सियासी और जातीय समीकरण कर रहे हैं इशारा

सेवानिवृत्ति पर मण्डी निरीक्षक को दी गई भावभीनी विदाई

ब्रेकिंग न्यूज़