28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
मौत का ट्रैक बना बांदा: सरकारी दावे ढेर, आठ करोड़ खर्च, सवालों में अफसरशाही !
उत्तर प्रदेश

मौत का ट्रैक बना बांदा: सरकारी दावे ढेर, आठ करोड़ खर्च, सवालों में अफसरशाही !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सरकार कहती है सड़कें होंगी सुरक्षित, मौतों पर लगेगी लगाम ! लेकिन बांदा की सड़कों पर ‘हकीकत’ उलट है। सड़क सुरक्षा के नाम पर आठ करोड़ रुपये का सरकारी खजाना ‘खाली’ कर दिया गया ? पर ‘मौतों का आंकड़ा’ थमने का नाम नहीं ले रहा। हादसे बढ़ रहे हैं, परिवार उजड़ रहे हैं, विभागीय अधिकारी “बैठकों और योजनाओं” की आड़ में अपनी जिम्मेदारी से ‘बचते’ दिख रहे हैं।

मौत का ट्रैक बना बांदा: सरकारी दावे ढेर, आठ करोड़ खर्च, सवालों में अफसरशाही !

गैर सरकारी आंकड़ों ने ‘सरकारी दावों’ की ‘पोल’ खोल दी है। पिछले साल के नौ महीनों में 123 लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई थी, जबकि इस साल अब तक 219 लोगों की जानें जा चुकी हैं ! यानी हादसों में करीब 40 फीसदी की वृद्धि, वो भी तब जब जिला प्रशासन और परिवहन विभाग लगातार “सुरक्षा अभियान” चलाने के दावे कर रहे हैं।

मौत का ट्रैक बना बांदा: सरकारी दावे ढेर, आठ करोड़ खर्च, सवालों में अफसरशाही !

इन बढ़ते हादसों ने साफ कर दिया है कि बांदा जिला अब खतरनाक सड़क जोन बन चुका है। यहां हर दूसरा मोड़ अब मौत का ब्लैक स्पॉट है!लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, एनएचएआई, सेतु निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों सभी ने मिलकर सड़क सुरक्षा सुधार के नाम पर लगभग आठ करोड़ रुपये खर्च कर दिए।

मौत का ट्रैक बना बांदा: सरकारी दावे ढेर, आठ करोड़ खर्च, सवालों में अफसरशाही !

कहा गया कि ब्लैक स्पॉट सुधारे जाएंगे, रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे, ट्रैफिक साइन बोर्डों की मरम्मत होगी, लेकिन हकीकत में सड़कें जस की तस हैं। जहां पहले खतरा था, आज भी वहीं मौत खड़ी है। कई जगह स्पीड ब्रेकर तक नहीं बने, रोड मार्किंग आधे-अधूरे पड़े हैं, और जो ब्लैक स्पॉट पहले दर्ज थे, वे आज और भी ज्यादा खतरनाक बन चुके हैं।

मौत का ट्रैक बना बांदा: सरकारी दावे ढेर, आठ करोड़ खर्च, सवालों में अफसरशाही !

परिवहन विभाग कहता है “हमने चालान बढ़ाए।” लोक निर्माण विभाग कहता है “सड़कें तो ठीक कर दीं।” एनएचएआई का दावा “हमें जो काम दिया गया, पूरा किया।” लेकिन “सड़कें बोल रही हैं कि किसी ने कुछ नहीं किया” ! राजमार्गों पर हर दिन दुर्घटनाओं की खबरें ‘आम’ हो गई हैं। जहां सड़कें चौड़ी हैं, वहां ‘तेज रफ्तार वाहन जान’ ले रहे हैं। जहां सड़कें टूटी हैं, वहां गड्ढे ‘मौत बांट रहे हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विहिप ने फूंका इस्लामिक जिहाद का पुतला: हरियाणा सरकार को दी चेतावनी !

पत्नी का ‘खौफनाक’ रूप: पति के गले में ‘चाकू’ घोंपा, खाना परोसने के विवाद में ‘खूनी तांडव’

City News Uttar Pradesh

डायल 112 का तिंरगा मार्च: एसपी ने पुलिस लाइन से झंडी दिखाकर किया रवाना, जनपद की पुलिस आमजन में देशभक्ति की भावना कर रही जागृत

विधायक प्रकाश बोले: ‘धर्म व मानवता’ के ‘प्रहरी’ थे गुरु गोबिंद, गुरुद्वारा में गूंजा ‘साहिब’ संदेश

City News Uttar Pradesh

बांदा में खाद के लिये हाहाकार : किसानों नें हाईवे किया जाम

City News Uttar Pradesh

“देववाणी स्थल” की दुर्दशा साल में एक बार ही खुलता है “पट”, पुजारी लगाते हैं हाजिरी

ब्रेकिंग न्यूज़