City News Uttar Pradesh
बांदा में 'मौत' दौड़ी रफ्तार बनकर: खाई में समा गई सवारियों से भरी बस, 13 जख्मी, 4 गंभीर
उत्तर प्रदेश

बांदा में ‘मौत’ दौड़ी रफ्तार बनकर: खाई में समा गई सवारियों से भरी बस, 13 जख्मी, 4 गंभीर

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। बांदा जिले में सोमवार की सुबह दर्दनाक चीखों में तब्दील हो गई, जब सुबह एक तेज़ रफ्तार प्राइवेट बस सवारियों के साथ मुरवल गांव के पास खाई में जा गिरी। नतीजा 13 ज़िंदगियां ज़मीन पर खून से लथपथ पड़ी थीं और 4 लोग मौत से जूझते हुए मेडिकल कॉलेज भेजे गए।

बांदा में 'मौत' दौड़ी रफ्तार बनकर: खाई में समा गई सवारियों से भरी बस, 13 जख्मी, 4 गंभीर

चश्मदीदों के मुताबिक चालक का बस से नियंत्रण छूटा,और वह खाई में पलट गई। बस का ढांचा तक दो हिस्सों में बंट गया। सवारियों की चीख-पुकार से इलाका दहल उठा। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को खबर दी।

बांदा में 'मौत' दौड़ी रफ्तार बनकर: खाई में समा गई सवारियों से भरी बस, 13 जख्मी, 4 गंभीर

पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बबेरू पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को मेडिकल कॉलेज, बांदा रेफर किया गया। सीओ सौरभ सिंह ने बताया की चालक के नियंत्रण खो देने से यह दुर्घटना हुई। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाद्र अमावस्या पर उमड़ रहा जन सैलाब: गूंज रहा जय कामतानाथ का जयकारा

City News Uttar Pradesh

Banda- भाजपा नें मनाई बूथों पर पंडित दीन दयाल जयंती…

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में सोलर ऊर्जा का होगा चमत्कार : पैलानी में भी लगेगा 90 मेगावाट का प्लांट

अपना दल (एस) का प्रदेश में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य : अनुप्रिया पटेल

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने संगठन को दिया ‘जीत’ का मंत्र: पंचायत चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

City News Uttar Pradesh

बांदा : भाई-बहन कुएं में गिरे, ग्रामीणों ने निकाला बाहर, जिला अस्पताल में कराया भर्ती …

ब्रेकिंग न्यूज़