- विनोद मिश्रा
बांदा। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल नें कहा है की उनकी पार्टी प्रदेश के एक करोड़ लोगों को पार्टी का अपना सदस्य बनायेगी। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को धरातल पर कार्य करने की अपील की।

अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने बुधवार को यहां आयोजित सदस्यता अभियान समारोह को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) में अपना पन है। यह एहसान पार्टी में शामिल होने वाले नए कार्यकर्ताओं को कराये। इससे पार्टी और मजबूत होगी। कहा कि 2024 के लिए हमें 24 घंटे काम करने की जरूरत है।

हमारी पार्टी सामाजिक न्याय की आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मानिकपुर के विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी और प्रतापगढ़ के विश्वनाथ गंज के विधायक जीतलाल पटेल नें भी सदस्यता अभियान को कामयाब बनाने की अपील की। इस मौके पर विभिन्न दलों को छोड़कर मंडल के चारों जिलों से काफी संख्या में लोगों नें सदस्यता ग्रहण की।

अपना दल नें 2 सितंबर को प्रतापगढ़ में सदस्यता अभियान शुरू कर प्रदेश के सभी 18 मंडलों में अभियान तेज किया है। पार्टी को चुनाव आयोग से राज्यस्तरीय पार्टी की मान्यता मिल गई है। हमारी ताकत बढ़ने के साथ साथ हमारी जनता के प्रति जवाबदेही भी बढ़ गई है। हमें 2024 के मद्देनजर 24 घंटे मेहनत करने की जरूरत है। तभी हम सफल होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम नरेश पटेल ने तथा संचालन राष्ट्रीय महासचिव आरबी सिंह पटेल ने किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
