- विनोद मिश्रा
बांदा। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा खेल -कूद प्रतियोगिता का स्टेडियम में आयोजन औपचारिकता में सिमट कर रह गया। ग्रामीण स्तर पर खेल कूद औऱ प्रतिभा खोज के प्रति उदासीनता की झलक दिखी !

मुख्य अतिथि डीएम अनुराग पटेल नें खेलों का बारीकी से अवलोकन किया।प्रतिभागियों नें विभन्न खेलो में अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर दौड़, कबड्डी,बालीबाल,गोला फेंक आदि प्रतियोगितायें हुई।

प्रतियोगिताओं को देखकर तो यही महसूस हुआ की ग्रामीण स्तर पर खेल -कूद के प्रति विभागीय दायित्व महज खाना -पुरी करता, क्योंकि खिलाड़ी पर्तिभागियों में खेल कौशल का वह हुनर नहीं दिखा जैसा होना चाहिए और सरकार का जैसा लक्ष्य एवं उद्देश्य है। खेलों का यह आयोजन चिंतनीय एवं औपचारिकताओं का सा दृश्य उपस्थित कर रहा था।

जिलाधिकारी अनुराग पटेल नें संबोधन में प्रतिभागियों की हौसला आफजाई की। बताया की वह युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल के विशेष सचिव पद पर भी कार्यरत रहे है औऱ जिला स्तर से लेकर मंडल, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की इस विभाग की प्रतियोगितायें देखी है। उन्होने कहा की खेल -कूद भी जीवन संवारने का एक सुनहरा माध्यम है। बशर्ते लगनशीलता हो औऱ विभाग कर्तव्य निष्ठा से कार्य करें। इसके लिये शासन से मिलने वाले बजट का समुचित धरातलीय उपयोग होना चाहिए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
