City News Uttar Pradesh
शहीद दिवस पर 'गांधी विचारों' को कांग्रेसजनों का स्मरण: गूंजा सत्य और अहिंसा का संदेश
उत्तर प्रदेश

शहीद दिवस पर ‘गांधी विचारों’ को कांग्रेसजनों का स्मरण: गूंजा सत्य और अहिंसा का संदेश

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर ‘शहीद दिवस श्रद्धा, सम्मान और वैचारिक चिंतन’ के साथ मनाया गया। कार्यक्रम जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जहां कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

शहीद दिवस पर 'गांधी विचारों' को कांग्रेसजनों का स्मरण: गूंजा सत्य और अहिंसा का संदेश

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि “सत्य और अहिंसा केवल शब्द नहीं,बल्कि गांधी जी का संपूर्ण जीवन दर्शन है।” उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन, विदेशी वस्त्रों के बहिष्कार, नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन के माध्यम से अंग्रेजी हुकूमत को घुटनों पर ला दिया।

शहीद दिवस पर 'गांधी विचारों' को कांग्रेसजनों का स्मरण: गूंजा सत्य और अहिंसा का संदेश

राजेश दीक्षित ने कहा कि गांधी जी ने देशप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारत भ्रमण किया और विशेष रूप से युवाओं में आजादी की ‘अलख’ जगाई। उनका योगदान केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक क्रांति का आधार था। कार्यक्रम के दौरान गांधी जी के बांदा प्रवास का ऐतिहासिक प्रसंग भी साझा किया गया। वक्ताओं ने बताया कि 1929 में महात्मा गांधी जे.बी. कृपलानी, महादेव देसाई और माता कस्तूरबा के साथ बांदा आए थे।

शहीद दिवस पर 'गांधी विचारों' को कांग्रेसजनों का स्मरण: गूंजा सत्य और अहिंसा का संदेश

इस दौरान वे कुंवर हरप्रसाद सिंह की कोठी पर ठहरे और यहां के प्रमुख क्रांतिकारियों व स्वतंत्रता सेनानियों से देश की आजादी को लेकर गंभीर विचार-विमर्श किया। यह प्रसंग आज भी बांदा के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। इस अवसर पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, एआईसीसी सदस्य प्रद्युम्न कुमार, लालू दुबे, पीसीसी सदस्य पवन देवी कोरी, कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, रमेश चंद्र द्विवेदी, जिला महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग का फिर चला चाबुक : पूरे स्टाफ का वेतन रोका

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी की बड़ी सौगात : बागपत में चौधरी चरण सिंह, महेंद्र सिंह टिकैत व शूटर दादी के नाम से जानी जाएंगी तीन सड़कें …

City News Uttar Pradesh

एकतरफा इश्क बना खूनी: भाई ने किया था बहन का मर्डर, 24 घंटे में खुलासा

फाल्ट लाइन ठीक कर रहे लाइन मैन की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत

कांग्रेस जनों नें विश्व की चर्चित लौह महिला इंदिरा को किया याद, बखानी गई नीतियां

City News Uttar Pradesh

तिहाड़ जेल से बाहर आए संजय सिंह: बोले- जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र छूटेंगे, यह संघर्ष करने का वक्त

ब्रेकिंग न्यूज़