23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में बिजली विभाग फेल: फाल्ट-शटडाउन ने शहर को 20 घंटे बनाया बंधक
उत्तर प्रदेश

बांदा में बिजली विभाग फेल: फाल्ट-शटडाउन ने शहर को 20 घंटे बनाया ‘बंधक’

 

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बारिश की एक रात ने बांदा शहर और गांवों को बिजली के अंधकार में डुबो दिया। गुरुवार भारी वर्षा के बीच रात जो बिजली गुल हुई, वह शुक्रवार शाम तक भी पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी।

बांदा में बिजली बनी बैरन: आठ-आठ घंटे की कटौती से जनजीवन बेहाल,उमस में तड़प रहे लोग

शहर के तमाम मोहल्ले 16 से 20 घंटे तक अंधेरे और प्यास में तड़पते रहे। बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई और लोगों को हर बूंद के लिए संघर्ष करना पड़ा। पीली कोठी पावर हाउस खुद पानी से लबालब रहा, जबकि शहर की प्यास बुझाने वाली सप्लाई लाइनें सूख गईं।

बांदा में बिजली विभाग फेल: फाल्ट-शटडाउन ने शहर को 20 घंटे बनाया बंधक

पेड़ों की डालियां एचटी लाइनों पर गिरीं, फीडर फेल हुए, फाल्ट उभरे, लेकिन इन्हें दुरुस्त करने वाली टीमों ने भीषण बारिश और हवा की बात कह तमाशबीन रहे। तेज बारिश और हवाओं से पैदा हुए फाल्ट को लेकर बिजली विभाग ने हाथ खड़े कर दिए। न कोई वैकल्पिक प्लान, न कोई अलर्ट टीम। नतीजा पूरा शहर एक दिन तक अंधेरे का बंधक बन गया। जिन क्षेत्रों में बिजली बहाल हुई, वहां भी ट्रिपिंग ने राहत को शर्म में बदल दिया।

बांदा में बिजली विभाग फेल: फाल्ट-शटडाउन ने शहर को 20 घंटे बनाया बंधक

बिजली गुल होते ही सबसे पहले पेयजल आपूर्ति चरमराई। नल सूख गए, टंकियां खाली हो गईं। शहर के प्रमुख मोहल्ले कालूकुआं, कटरा, केवटरा, मढिया नाका, बलखंडी नाका, स्टेशन रोड ,माहेश्वरी देवी इलाका आदि पूरे शहर ने बिजली के लिए तड़पते हुए रातें गुजारीं। बिजली उपभोक्ताओं का कहना है कि हर बार की तरह इस बार भी विभाग ने मौसम की आड़ में अपनी लापरवाही छिपा दी। न वायरिंग दुरुस्त, न पेड़ कटिंग, न वैकल्पिक आपूर्ति की व्यवस्था। क्या शहर को हर बार इसी तरह आपदा में जीना होगा ?

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश सख्त नाराज: मुख्य विकास अधिकारी को दिये कड़े निर्देश

बांदा : संक्रमण में कमी आई जरूर लेकिन संकट टला नहीं- मुख्य चिकित्सा अधिकारी …

कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने किया वृक्षारोपण

City News Uttar Pradesh

अलीगंज रामलीला मैदान में गूंजे जय श्रीराम के नारे: रावण वध देख तालियों से गूंजा मैदान

City News Uttar Pradesh

डीएम एवं एसपी नें मतगणना तैयारी का किया निरीक्षण: विधानसभा वार लगेगी चौदह मेजें

City News Uttar Pradesh

Banda : बुन्देलखंड एक्सप्रेसवे का जलवा, पांच-पांच किलोमीटर के गांव भी सड़कों से जुड़ेंगे…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़