23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
जल शक्ति मंत्री रामकेश सख्त नाराज: मुख्य विकास अधिकारी को दिये कड़े निर्देश
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति मंत्री रामकेश सख्त नाराज: मुख्य विकास अधिकारी को दिये कड़े निर्देश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद गौशालाओं से बिना आदेश गौवंशों को छोड़ देने से सख्त नाराज हैं। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या को तत्काल कार्यवाई के निर्देश दिये हैं।

जल शक्ति मंत्री रामकेश सख्त नाराज: मुख्य विकास अधिकारी को दिये कड़े निर्देश
Jal Shakti Minister Ramkesh strongly angry: Strict instructions given to the Chief Development Officer

आपको बता दें की जिले के जसपुरा क्षेत्र की 32 ग्राम पंचायतों में 21 अस्थायी गोशालाएं हैं। इनमें 2978 मवेशियों संरक्षित हैं। संचालकों ने बिना किसी अफसर के आदेश के गोशालाओं में संरक्षित मवेशियों को छोड़ दिया है। इससे क्षेत्र की 21 गोशालाएं खाली पड़ी हैं। अब तीन हजार मवेशी फिर से पानी और चारे के लिए दर-दर भटक रहे हैं। ज्यादातर मवेशी सड़कों पर हैं। इससे राहगीरों के साथ ही मवेशी भी हादसे का शिकार हो रहे हैं।

जल शक्ति मंत्री रामकेश सख्त नाराज: मुख्य विकास अधिकारी को दिये कड़े निर्देश
Jal Shakti Minister Ramkesh strongly angry: Strict instructions given to the Chief Development Officer

जसपुरा समेत सिकहुला, नरजिता, गौरीकला, अमारा, गड़रिया, नरायन, रामपुर, गाजीपुर, झंझरी, कानाखेड़ा, गलौली, चंदवारा, बड़ागांव, गढ़ोला आदि के अस्थायी गोशालाओं में संरक्षित मवेशियों को छोड़ दिया गया है। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद को यह जानकारी मिली तो उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या को निर्देश दिया की वह तत्काल गौशालाओं का निरीक्षण करें। गौवंशों का संरक्षण करायें। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाये।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रतिनिधि अंकित का ‘कड़ा’ संदेश: घटिया निर्माण पर खैर नहीं, ब्लैकलिस्ट की तानी ‘तलवार’

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया कम लागत से जुडेगी नहरें : योजनायें शीघ्र होंगी पूर्ण

चुनाव प्रचार थमा : मतदान के लिये मंडी स्थल से रविवार को होंगी पार्टियां रवाना

City News Uttar Pradesh

बालश्रम पर कड़ी नजर: ऑपरेशन बचपन के तहत हुई कार्रवाई, दो बच्चे हुए मुक्त

City News Uttar Pradesh

मायावती भाजपा की एजेंट, जमकर बरसे रामगोपाल : फिर से सत्ता मिली तो बीजेपी बदल देगी संविधान

City News Uttar Pradesh

नशेड़ी होमगार्ड ने ट्रेन से कटकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़