26.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : महाशिवरात्रि, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजेशिवालय, वामदेव शिव मंदिर का अनोखा रहस्य ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। महाशिवरात्रि पर्व पर बामदेवेश्वर मंदिर समेत अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजन किया। बामदेवेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। कमोवेश यही हाल अन्य शिव मंदिरों में भी रहा। भोर से देर रात तक मंदिर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे।


गुरुवार को महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लाष मनाया गया। प्राचीन मंदिर बामदेवेश्वर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जलाभिषेक को पहुंची। करीब पचास फिट ऊपर शिखर में गुफा में विराजमान शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए लोगो में खासी होड़ लगी रही। आलम यह रहा कि बामदेवेश्वर मंदिर से लेकर नीचे तक भक्तों की लम्बी कतार लगी रही। घंटो लोगो को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। जलाभिषेक व पूजन अर्चन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

मंदिर में भक्तों के आने जाने का अलग मार्ग निर्धारित किया गया था। मंदिर कमेटी के कार्यकर्ता जगह-जगह पर मुस्तैद थे। ताकि भक्तो को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके साथ शहर के अन्य शिवमंदिरों में भी यही हाल रहा। पूजन-अर्चन करने वाले भक्तों की भारी भीड़ रही। भोर से रात तक मंदिर हर-हर महादेव के जयकारें से गूंजतें रहें। सुरक्षा की दृष्टि से बामदेवेश्वर मंदिर समेत प्राचीन मंदिरों में पुलिस के साथ-साथ पीएसी लगाई गई थी। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह पर बैरीकेटिंग की थी।


– बाम्बेशवर शिवलिंग की स्थापना का रहस्य भी अँनोखा है।
संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य पं. अशोक अवस्थी का कहना है कि यूतो बांबेश्वर में स्थित शिव¨लग की स्थापना का कही भी स्पष्ट उल्लेख नही है। बतातें है कि त्रेता युग में महर्षि बामदेव ने बांबेश्वर शिखर पर स्थित गुफा में तप व साधना की थी। यहां पर इन्हे सत्यम शिवम सुंदरम का बोध हुआ था। यही पर उन्हे भगवान शिव से साक्षात्कार हुआ। उसी समय शिव¨लग प्रगट हुए। जो बामदेवेश्वर के नाम से प्रसिद्ध हुए।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खास खबर: 6 साल पहले मायावती पर विवादित टिप्पणी कर बैकफुट पर आए थे दयाशंकर सिंह, तब पत्नी स्वाति ने बचाई थी सियासी जमीन

प्रतिनिधि अंकित ने ‘बदली तस्वीर’ : गंदगी पर ‘हाईटेक’ सफाई, नारकीय नाले को मिली मुक्ति

City News Uttar Pradesh

Banda : तीमारदार व जिला अस्पताल स्टाफ के बीच विवाद, जमकर हुआ हंगामा ….

बलिया कांड : पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ बांदा में कलमकारों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज उठाई की रिहाई की मांग

City News Uttar Pradesh

यात्रियों की बल्ले -बल्ले : अब ट्रेनों में यात्रियों को मुफ्त मिलेगा मिनरल वाटर

मेडिकल कालेज से भगवान रहते है अंतरध्यान : ओपीडी के चौंकाने वाले हाल !

ब्रेकिंग न्यूज़