27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : सीएम योगी की सभा के दौरान हुई थी युवक की मौत, परिजनों नें आज शव सड़क पर रख काटा हंगामा …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा : जिला मुख्यालय के जीआईसी ग्राउंड में 10 मार्च को मुख्यमंत्री की जनसभा सुनने आए सब्जी विक्रेता विजय (50) की हार्ट अटैक से मौत के मामले में आज दोपहर परिजनों ने अंतिम संस्कार को ले जाते समय शव शहर में महोबा रोड पर रखकर जाम लगा दिया। युवक की मौत के मामले में मृतक के परिवार वालों ने मुआवजे की मांग कर हंगामा काटा। इस दौरान परिजनों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।


बांदा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ला ने बताया कि बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में अचानक बेहोश होकर गिरे दलित युवक विजय सोनकर (35) की मौत हो गयी थी। उन्होंने बताया कि आज सुबह करीब दस बजे उसके परिवार वालों ने जेल रोड केवटरा चौराहे पर उसका शव रखकर मार्ग जाम कर दिया। एसएचओ ने बताया कि मृत युवक के परिजन मुआवजे के तौर पर 25 लाख रुपये मांग रहे थे।


उन्हें किसी तरह समझाने पर करीब दो घंटे बाद जाम खुला। गौरतलब है कि बुधवार अपराह्न करीब ढाई बजे बांदा मुख्यालय के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में उनके संबोधन के दौरान अचानक बेहोश होकर गिरे एक युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। युवक की पहचान बांदा शहर के दलित वर्ग के विजय सोनकर (35) के तौर पर हुई है, जो फुटपाथ पर सब्जी बेचने का काम करता था।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डग्गामार वाहनों में जानलेवा सफर: पुलिस आखिर क्यों है बेखबर

शहर के नल उगल रहे हैं गंदा पानी, अधिकांश मोहल्लों की यही कहानी

बालू माफियाओं पर ‘प्रशासन’ का ‘डंडा’: अवैध डम्प समेत वाहन सीज, ‘काला खेल’ बेनकाब

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद का प्रण : मोदी काज किये बिना मोहि कहां विश्राम

स्कूलों में लगेगी प्रदर्शनी, रोचक गतिविधियों से बच्चों को पढ़ाएंगे शिक्षक

बांदा : विधायक जी की कुंभकर्णी नींद टूटी,जनता आश्चर्य में डूबी ! …

ब्रेकिंग न्यूज़