
- विनोद मिश्रा
बांदा। पुलिस की बंदूकें गरजीं, और अपराध की रीढ़ हिल गई। जिले में पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अब “बदमाशों के लिए एक भयावह सपना” बन चुका है। बुधवार रात मटौंध थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 25,000 के इनामी गौ तस्कर फैजान को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया गया।

फैजान की टांग में लगी पुलिस की गोली ने उसका अपराधी जीवन लंगड़ा कर दिया। मध्य प्रदेश सीमा से लगे आलमखोड़ गांव के पास जब पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली, तो मटौंध पुलिस और एसओजी टीम ने इलाके को घेर लिया। तभी एक कार मटौंध की ओर आती दिखी। पुलिस को देखते ही कार वापस मुड़कर भागने लगी।

फैजान ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, लेकिन जवाबी फायरिंग में एक गोली उसके पैर में लगी और वह गिर पड़ा। मध्य प्रदेश के सतना जिले का निवासी फैजान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में दर्जनों मुकदमों का वांछित अपराधी है। गायों की तस्करी, जानवरों की क्रूरता, हथियारों का अवैध इस्तेमाल फैजान का आपराधिक इतिहास खुद एक खौफनाक दास्तान है।

पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा, चार कारतूस, और तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि फैजान का एक बड़ा गैंग सक्रिय है, जो यूपी और एमपी के सीमाई इलाकों में गौ तस्करी और संगठित अपराध को अंजाम देता रहा है। फैजान से पूछताछ के बाद उसके साथियों पर शिकंजा कसना शुरू हो चुका है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
