
- विनोद मिश्रा
बांदा। कालिंजर में गजब हो गया। बस स्टेशन के लिये भूमि पूजन कार्यक्रम में बबेरू से सपा विधायक विशंभर सिंह यादव को आमंत्रित न करने पर क्षेत्रीय विधायक ओम मणि वर्मा जनता के निशाने पर आ गई हैं।

विधायक विशंभर सिंह यादव नें ही कालिंजर कस्बे में रोडवेज बस स्टाप के लिये जिला प्रशासन के अनुरोध पर अपनी पांच बीघा भूमि दान की थी। इसकी देशव्यापी राजनीतिक एवं सामाजिक प्रसंशा हुई थी।

सपा विधायक विशंभर यादव को भूमि पूजन में न बुलाना क्षेत्रीय विधायक ओम मणि वर्मा की राजनीतिक बिद्दबेस एवं दलगत राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीँ विधायक विशंभर सिंह यादव ‘इस व्यवहार’ से अपने को ‘अत्यंत अपमानित’ महसूस कर रहें हैं।

कालिंजर में भूमि पूजन का कार्यक्रम नरैनी तहसील प्रशासन द्वारा आयोजित था। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओम मणि वर्मा थीं। कथित तौर पर कालिंजर कस्बे में गूंज रही चर्चा को यदि सच माना जाये तो क्षेत्रीय विधायक ओममणि वर्मा पर आरोप लग रहे हैं की उनके दबाव में भूमि दानी विधायक विशंभर यादव एवं उनके परिवार के दानकर्ता बहू औऱ नाती को नहीं बुलाया गया।

सपा विधायक विशंभर सिंह यादव नें इस संदर्भ में कहा की उन्हें भूमि पूजन एवं शिलान्यास में न बुलाकर एक तरह से नैतिकता के विरुद्ध आचरण हुआ हैं। कम से कम मुझे न बुलाते तो मेरे भूमि दानी बहू एवं नाती को बुलाते। बस स्टेशन के नामकरण में उनके ‘नाम को शामिल’ करते जिससे समाज में अच्छा मैसेज जाता। इस संदर्भ में विधायक ओम मणि वर्मा से दूरभाष पर बात करने की कोशिश की पर वार्ता नहीं हो सकी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
