
- विनोद मिश्रा
बांदा। अगर हमें अपने आने वाले कल को सुरक्षित और हरियाली से भरपूर देखना है, तो हमें आज कदम उठाने होंगे। इसी भाव से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम बढ़ाते हुए डीएम जे रीभा ने जिला वृक्षारोपण समिति और जिला पर्यावरण समिति की बैठक की अध्यक्षता की।उन्होंने न केवल वृक्षारोपण के लक्ष्य को निर्धारित किया, बल्कि कूड़ा प्रबंधन, प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगाने और जल निकायों के संरक्षण के लिए भी कड़े निर्देश दिए।

डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने विभागीय लक्ष्य के अनुसार एक सप्ताह में वृक्षारोपण की कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा। विशेष रूप से नदियों के किनारे वृक्षारोपण की योजना पर जोर देते हुए उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र के नदियों के किनारे स्थित गांवों में वृक्षारोपण के लिए भूमि चिन्हित करें। इसकी सूची डीएफओ को उपलब्ध कराएं।

इसके अलावा, भूमि संरक्षण अधिकारी को तालाबों के किनारे वृक्षारोपण की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। जल निगम के अधिशाषी अभियंता को पानी की टंकियों के परिसर में वृक्षारोपण करने के लिए कहा। डीएम ने ठोस और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नगर पालिका और नगर पंचायत अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे प्रभावी चेकिंग करें। प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। बैठक में स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान नदियों की सफाई और नालों के पानी का बायोरामिडिएशन करने के निर्देश दिए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
