28 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- बहकावे में न आएं किसान, कृषि बिल से दोगुनी होगी आमदनी: रविशंकर

 

– सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई अटल की जयंती

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 96वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। जसपुरा ब्लाक परिसर में राज्य के दर्जा प्राप्त मंत्री रविशंकर हवेलकर ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि देश के किसानों को विपक्षी दल भड़का रहे हैं। जो वास्तविक किसान हैं, वे लोग इन विरोधी दलों के नेताओं की चाल को समझते हैं। इसलिए वे लोग इस बिल का विरोध कर रहे हैं। भाजपा की सरकार के बढते जनाधार से घबरा कर विपक्षी दलों में बेचैनी बढ़ गई है। इसलिए वे लोग विरोध कर रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने देश की संवैधानिक संस्था द्वारा पारित बिल का विरोध किया है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रांतीय सदस्य बलराम सिंह कछवाह ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए और दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि रविशंकर हवेलकर सदस्य प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना राज्य स्तरीय सलाहकार समिति उत्तर प्रदेश शासन को जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, बलराम कछवाह व दीपक सिंह गौर ने पहनाया। जुगुल किशोर तिवारी कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को अपनी फसल को कैसे दोगुना करें, उसके बारे में बताया। शैलेन्द्र वर्मा भूमि संरक्षण अधिकारी ने किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।

बलराम सिंह कछवाह ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई तब से देश का किसान खुशहाल हो रहा है। पहले की सरकारों ने सिर्फ पूंजीपतियों का ही भला किया है। जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद ने कहा कि पूर्व की अटल जी की सरकार में किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुवात की गई थी। मोदी ने गांव की गरीब महिलाओं के स्वास्थ्य को देखते हुए हर महिला को उज्जवला योजना में फ्री में गैस सिलेंडर दिया है। कार्यक्रम में रामकेश निषाद, बलराम सिंह कछवाह, दीपक सिंह गौर, जगतवीर सिंह, रामप्रकाश सिंह सेंगर तथा संचालन अनूप सिंह ने किया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा का भयानक यौन शोषण कांड: अरब पति तीनों मुख्य आरोपियों पर पुलिस क्यों मेहरबाँ ?

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा घोटाला: योजना आड़ में मिलीभगत से सरकारी खजाने की लूट !

विधायक विशंभर यादव बोले: भाजपा सरकार ‘तानाशाह’, लोकतंत्र को कराए ‘आजाद’

City News Uttar Pradesh Desk

एसपी अंकुर अग्रवाल कड़ी कार्यवाही : शवगृह में शव सड़ने के प्रकरण में दो दीवान हुए निलंबित

City News Uttar Pradesh

पुलिस भर्ती के मुद्दे ने पकड़ा तूल: अखिलेश बोले- आउटसोर्सिंग के पीछे काम के बदले पैसा लेने की योजना

कांग्रेस का नया नारा: ‘लड़की हूं…लड़ सकती हूं’, प्रियंका की बड़ी घोषणा, यूपी में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़