24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बांदा की है यही कहानी, चेक डेमो में नहीं है पानी ! ….

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । जिले के चेकडैम प्यासे हैं।खेतो की प्यास नहीं बुझा पाते। गावों में खेतों के बीच बने ज्यादातर चेकडैम सूखे पड़े हैं, जबकि इनका निर्माण इसी मकसद से कराया गया है कि बारिश की ज्यादा से ज्यादा बूंदों को खेतों के बीच में ही सहेज कर रखा जाए ताकि इनसे पानी बचे व धरती की कोख का नीर भी बचा रहे। लेकिन मौजूदा समय ज्यादातर स्थानों में हालात कुछ अलग ही हैं। कई चेकडैम सूखे पड़े हैं जहां पानी की जगह धूल उड़ रही है।


बुंदेलखंड में सूखे के संकट को देखते हुए जल संरक्षण के लिए चेकडैम बेहद कारगार माने जा रहे हैं। सिचाई, कृषि व वन विभाग द्वारा इनका निर्माण अलग-अलग क्षेत्रों में कराया गया है। ज्यादातर चेकडैम फतेहगंज, नरैनी, बदौसा, बबेरू, बिसंडा, जसपुरा, मटौंध क्षेत्रों में बनाए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2020-21 लघु सिचाई विभाग को 30 चेकडैम बनाने का लक्ष्य मिला। जिनमें शत प्रतिशत कार्य पूर्ण होने का दावा किया जा रहा है। चेकडैम बारिश के पानी को रोकने में बेहद कारगर हैं। इसी उद्देश्य से इनका निर्माण कराया गया है लेकिन ज्यादातर चेकडैम सूख गए हैं मई जून के दिनों में तो इनमें पानी तो दूर बल्कि धूल उड़ती नजर आती है।
जिले में मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए 30 चेकडैम निर्माण का लक्ष्य मिला है। इसके लिए 544.46 लाख की धनराशि मंजूर हुई।

विभागीय जानकारी के मुताबिक फरवरी में इसी साल यह धनराशि प्राप्त हुई थी। जिसमें पिछले महीने तक तीन करोड़ से अधिक की धनराशि व्यय हो चुकी थी। करीब 56 फीसद वित्तीय प्रगति पूरी होने का दावा किया गया। छह सौ हेक्टेअर क्षेत्रफल की होगी सिचाई वित्तीय वर्ष में बनाए गए चेकडैम से छह सौ हेक्टेअर क्षेत्रफल की सिचाई होगी। विभागीय मानक के अनुसार एक चेकडैम की औसत सिंचाई क्षमता 20 हेक्टेअर की होती है। चालू वित्तीय वर्ष में 30 नए चेकडैम जिले को मिले इस लिहाज से लगभग छह सौ हेक्टेअर की भूमि की सिचाई हो सकेगी। हालांकि अभी ज्यादातर चेकडैम सूखे ही पड़े हैं।क्योकि घर का पानी घर में, खेत का पानी खेत में व जमीन का पानी जमीन में रहे इसके लिए वर्षा जल की एक-एक बूंद को सहेजना होगा। तभी पानी बचेगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भ्रष्टाचार का हुआ विकास: घोटाले की ‘आंच’ में ‘झुलसे’ अधिकारी, प्रशासन का कड़ा प्रहार !

City News Uttar Pradesh

जिला परिषद कृषि महाविद्यालय में स्मार्ट फोन और टेबलेट पाकर चहके छात्र-छात्राएं

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर का जनता दरबार ‘सेवा’ की मिसाल: भाजपाई भी आते लेकर ‘फरियाद’

City News Uttar Pradesh

Banda- ड़ीएम और एसपी ऩे किया जेल का निरीक्षण…

City News Uttar Pradesh

यूपी : बाहुबली मुख्तार अंसारी के दोनों सालों ने कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस को नहीं लगी भनक

City News Uttar Pradesh

Banda : श्रम धन मान योजना : मंडल में उन्नीस हजार श्रमिकों का पंजीयन…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़