City News Uttar Pradesh
किशोर-किशोरी कोविड टीकाकरण में बांदा का प्रदेश में छठा स्थान
उत्तर प्रदेश

किशोर-किशोरी कोविड टीकाकरण में बांदा का प्रदेश में छठा स्थान

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना की रफ्तार को काबू में करने को लेकर स्वास्थ्य महकमा कोविड टीकाकरण को गति देने में जुटा है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। किशोरों के टीकाकरण में जिला प्रदेश में छठवें और बुंदेलखंड में पहले स्थान पर है। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक लगभग 82.11 फीसद किशोर-किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है। बुंदेलखंड के सातों जनपद में यह सबसे ज्यादा है।

किशोर-किशोरी कोविड टीकाकरण में बांदा का प्रदेश में छठा स्थान
Banda’s sixth place in the state in Kishore-Kishori Kovid vaccination

– अपर निदेशक बोले : जिलाधिकारी के निर्देश पर आई तेजी

चित्रकूटधाम मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. नरेश सिंह तोमर ने बताया कि बांदा जनपद में कोविड टीकाकरण के लिए 15 से 17 साल की आयु वाले लगभग 1.26 लाख किशोरों को चिह्नित किया गया है। जिलाधिकारी अनुराग पटेल के निर्देश पर ब्लाक स्तर और स्कूलों में मोबाइल बूथ बनाकर कोरोनारोधी वैक्सीन की डोज लगाई जा रही है। शुरूआत में किशोरों के टीकाकरण की गति धीमी थी, लेकिन अब रोजाना 4 से 5 हजार किशोरों को राहत की डोज लगाई जा रही है। बांदा जनपद में अब तक 1.03 लाख से अधिक किशोरों को राहत की डोज लग चुकी है। इससे प्रदेश में जनपद छठवें स्थान पर पहुंच गया है। शासन के मानक के अनुरूप विभाग टीकाकरण को पूरा करने में जुटा है।

किशोर-किशोरी कोविड टीकाकरण में बांदा का प्रदेश में छठा स्थान
Banda’s sixth place in the state in Kishore-Kishori Kovid vaccination

– बुंदेलखंड के सातों जनपदों में पहले पायदान पर

झांसी व चित्रकूटधाम मंडल के प्रोजेक्ट आफीसर (यूएनडीपी) चंद्रभूषण ने बताया कि कशोर टीकाकरण में बुंदेलखंड के सातों जनपदों में बांदा सबसे आगे है। दूसरे नंबर पर झांसी जनपद है। यहां 1.40 लाख के सापेक्ष 96 हजार यानी 69.10 फीसद टीकाकरण हो चुका है। चित्रकूट में 1.40 लाख के मुकाबले 45 हजार यानी 65.77 प्रतिशत, जालौन में 1.18 लाख में 71 हजार यानी 60.66 फीसद, हमीरपुर में 77 हजार में 42 हजार यानी 55.38, ललितपुर में 85 हजार में 47 हजार यानी 54.94 और महोबा में 61 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 33 हजार यानी 54.06 फीसद टीके लगाए जा चुके हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति “मंत्री रामकेश बन गये तुरुप पत्ता” ? घोसी चुनाव नें दिया यह “राजनीतिक संकेत”

City News Uttar Pradesh

विद्युत विभाग का ‘जेब’ पर ‘डाका’ : वसूली रकम ‘हड़पकर’ फरार हुआ कर्मचारी ‘निलंबित’

City News Uttar Pradesh

Banda : पंचायत चुनाव प्रचार में अजब- गजब, कोरोना का नहीं है असर !, कोविड प्रोटोकाल हुए दरकिनार ! …

Banda : डेढ़ साल पूर्व गायब लड़की मां बन पहुंची कोतवाली, पुलिस को हुई हैरानी !

City News Uttar Pradesh

पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी की पुण्य तिथि पर गोष्ठी : उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प

City News Uttar Pradesh

चेकिंग नहीं, वसूली हो रही: बांदा-नरैनी रोड पर ‘यातायात पुलिस’ की खुलेआम उगाही ! ट्रक मालिक परेशान !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़