27.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा बन गया नकली सीमेंट के कारोबार का प्रमुख केंद्र!ब्रांडेड बोरियों में होती है पैकिंग
उत्तर प्रदेश

बांदा बन गया नकली सीमेंट के कारोबार का प्रमुख केंद्र ! ब्रांडेड बोरियों में होती है पैकिंग

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अगर आप भवन निर्माण करवा रहे हैं तो सतर्क हो जाएं, क्योंकि बाजार में नकली सीमेंट की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। जिले में नकली सीमेंट के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें प्राइवेट ठेकेदारों की मिलीभगत की भी शिकायतें मिल रही हैं। हाल ही में बिसंडा कस्बे में पुलिस ने नकली सीमेंट पकड़ी, जिससे यह खुलासा हुआ कि शहर में बड़े पैमाने पर नकली सीमेंट बेची जा रही है। मंडल मुख्यालय नकली सीमेंट की बिक्री का प्रमुख केंद्र बन गया है।

बांदा बन गया नकली सीमेंट के कारोबार का प्रमुख केंद्र!ब्रांडेड बोरियों में होती है पैकिंग

ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सीमेंट की हूबहू पैकिंग तैयार कर इसे ग्राहकों को बेचा जा रहा है। बाजार में सस्ते रेट पर घटिया गुणवत्ता की सीमेंट ब्रांडेड कंपनियों के बोरे में पैक कर दी जा रही है। गुरुवार को बिसंडा थाना पुलिस ने अल्ट्राटेक कंपनी के अधिकारियों के साथ छापा मारकर तीन पिकअप में लदी 155 बोरी नकली सीमेंट जब्त की।

बांदा बन गया नकली सीमेंट के कारोबार का प्रमुख केंद्र!ब्रांडेड बोरियों में होती है पैकिंग

नकली सीमेंट की लगातार पकड़ में आ रही खेपों से यह साफ हो गया है कि जिले में नकली सीमेंट का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। यह पहली बार नहीं है जब नकली सीमेंट पकड़ी गई हो। इससे पहले भी पुलिस और प्रशासन कई बार नकली सीमेंट की खेप बरामद कर चुका है। लेकिन इसके बावजूद बाजार में नकली सीमेंट का खेल बदस्तूर जारी है। विशेषज्ञों के मुताबिक, नकली सीमेंट से बने मकान और इमारतें कमजोर हो जाती हैं और इनमें दरारें आ सकती हैं। इससे भवन निर्माण में लाखों रुपये लगाने वाले लोगों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। बिसंडा में नकली सीमेंट पकड़ने के बाद प्रशासन अब बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाने की तैयारी में है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को बिल्डिंग मटेरियल की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मनीष गुप्ता हत्याकांड के दो और हत्यारोपी पुलिसकर्मी दारोगा राहुल दुबे व सिपाही प्रशांत गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार का बड़ा फैसला : कोरोना संक्रमित को भर्ती नहीं करने पर महामारी एक्ट में दर्ज होगा मुकदमा …

बांदा में छह करोड़ की आई बहार: चमकेंगे चारों विधानसभा क्षेत्रों में कार्य

भाकपा ने मनाया 97वां स्थापना दिवस: पार्टी के इतिहास के साथ सरकार पर साधा निशाना

City News Uttar Pradesh

घर में घुसकर गोली मारकर हत्या: खौफनाक कांड से फैली दहशत, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

रामशैय्या के पास बनेगा ‘बुंदेलखंड’ का पहला ‘औद्योगिक क्षेत्र’: 50 एकड़ में सजेगा ‘विकास का हब’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़