City News Uttar Pradesh
राष्ट्रीय रामायण मेला: यूनुस एवं कलीमुद्दीन बन चुके हैं सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय रामायण मेला: यूनुस एवं कलीमुद्दीन बन चुके हैं सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

चित्रकूट। चित्रकूट का “राष्ट्रीय रामायण मेला जहां विश्व विख्यात” हो चुका है वहीं वर्तमान में पांच दिवसीय समारोह “सामाजिक सौहार्द की मिसाल” भी है। इसमें हिंदुओं के साथ-साथ मुस्लिम भी पांच दिन राममय दिखते हैं। इस मेले में दो मुस्लिम तैयारियों से लेकर कलाकारों के स्वागत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह दोनों शख्स हैं यूनुस खान और कलीमुद्दीन बेग

राष्ट्रीय रामायण मेला: यूनुस एवं कलीमुद्दीन बन चुके हैं सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल

52 वें समारोह में पहुंच चुके राष्ट्रीय रामायण मेले की परिकल्पना प्रख्यात सामाजिक चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया ने तैयार की थी, लेकिन इसे सच्चे अर्थों में “कर्वी नगर पालिका परिषद के चेयरमैन रहे गोपाल कृष्ण करवरिया” ने 1973 में मूर्त रूप दिया था। चित्रकूट के कर्वी निवासी गोपाल करवरिया के साथ मोहल्ले के तमाम “मुस्लिम भी मेले के अंग” बनकर साथ खड़े हुए। कुछ अर्से में यह “गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल” बन गया। कर्वी निवासी यूनुस और कलीमुद्दीन मेले को जीवंत बनाने में मदद करते हैं। राष्ट्रीय रामायण मेला संत समागम व धार्मिक अनुष्ठान है। देश के कई संत, महंत और मनीषी रामायण पर व्याख्यान प्रस्तुत करते हैं।

चित्रकूट का रामायण मेला "शिव रात्रि" से शुरू: शामिल होंगे देशभर के प्रसिद्ध कलाकार

सांस्कृतिक दल भगवान राम के चरित्र पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं तो कई प्रदेशों की रामलीला व रासलीला का भी मंचन होता है। कलीमुद्दीन बेग जल संस्थान से सेवानिवृत्त हैं। रामायण मेले में उनकी मुख्य भूमिका मंच सज्जा की है। वह कहते हैं कि मंच सजाने में मन इतना प्रसन्न होता है कि बयां नहीं कर सकते। जिस मंच पर भगवान राम का पांच दिन गुणगान और उनकी लीलाओं का मंचन होता है,उसे सजाना जरूर पूर्व जन्मों का सुफल जैसा है। वह चाहते हैं कि अंतिम सांस तक यह काम करते रहें। यूनुस खान मेला कमेटी के सदस्य भी हैं। उनके कंधे पर अतिथियों की सेवा से लेकर आर्थिक जिम्मेदारी रहती है। यूनुस कहते हैं कि रामायण मेले में काम करने पर विशेष अनुभूति होती है। इसमें कोई अतिसियोक्ति नहीं की यूनुस व कलीमुद्दीन की जोड़ी रामायण मेले में अहम भूमिका निभाती है। इससे मेला हिंदू- मुस्लिम एकता के लिए देश-दुनिया में अलग पहचान रखता है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : मालगोदाम कर्मियों ने पीट-पीटकर हिस्ट्रीशीटर को उतारा मौत के घाट, रेलवे पुलिस भी थी मौजूद

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी, कोरोना का हुआ शिकार, जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव …

City News Uttar Pradesh

सपा मुखिया अध्यक्ष अखिलेश का भाजपा पर करारा तंज: बोले- ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स इन्हीं के संगठन

अखिलेश की दी टिकट को कुख्यात डकैत रहे ददुआ के बेटे ने ठुकराया, मानिकपुर सीट से चुनाव लड़ने से किया इन्कार

City News Uttar Pradesh

बांदा : युवक की संदिग्ध मौत, जहर खिलाकर हत्या का आरोप …

लोकसभा चुनाव : यूपी के लिए भाजपा ने बनाया मेगा प्लान, पीएम मोदी समेत 200 से ज्यादा होंगी रैलियां

ब्रेकिंग न्यूज़